मूली के साथ भूलकर भी न करें इन 2 चीजों का सेवन, हो सकता है खतरनाक

Webdunia
ठंड के मौसम में मूली का प्रयोग सलाद से लेकर सब्जी और पराठों के रूप में किया जाता है। वैसे तो यह आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है, लेकिन कुछ चीजों के साथ इसका सेवन उतना ही हानिकारक भी हो सकता है। जानिए वे कौन सी चीजें हैं, जिनके साथ मूली का सेवन हो सकता है खतरनाक - 
 
1 करेला - अगर आप किसी भी तरह से मूली और करेले का सेवन साथ में कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। दरअसल इन दोनों में पाए जाने वाले प्रा‍कृतिक तत्व आपस में क्रिया करके आकी सेहत को बिगाड़ सकता है। इससे न केवल आपको सांस संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, बल्कि हृदय के लिए भी यह घातक है। 
 
सावधानी - कोशिश करें कि इन दोनों का साथ में सेवन न करें। अगर कर भी रहे हैं तो इसमें 1 दिन का अंतराल अवश्य होना चाहिए। 
 
2 संतरा - मूली के साथ संतरे का सेवन भी सेहत को बुरी तरह खराब कर सकता है। यह भी कहा जा सकता है कि इन दोनों का मेल आपके लिए जहर के समान काम करता है। यह न केवल आपको पेट संबंधी समस्याओं का मरीज बनाएगा, बल्कि सेहत की और भी बीमारियां दे सकता है।
 
सावधानी - इनमें से किसी एक चीज का सेवन आप सुबह करते हैं, तो दूसरी चीज शाम को ही खाएं। दोनों को साथ में न लें और लंबा अंतराल रखें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

चार चरणों के मतदान में उभरी प्रवृत्तियां काफी संकेत दे रही है

ऑफिस में बैठे-बैठे बढ़ने लगा है वजन?

Negative Thinking: नकारात्मक सोचने की आदत शरीर में पैदा करती है ये 5 बीमारियां

नॉर्मल डिलीवरी के लिए प्रेगनेंसी में करें ये 4 एक्सरसाइज

अगला लेख