Hanuman Chalisa

24 घंटे ब्रा पहनती हैं ? जरूर जान लीजिए यह 7 नुकसान

Webdunia
स्तनों के स्वास्थ्य और सही आकार के लिए ब्रा पहनना जरूरी है। आपके फिगर को सुडौल दिखाने में भी यह मददगार है। लेकिन क्या आप इसके लिए टाइट ब्रा पहनती हैं? या फिर पूरे 24 घंटे आप ब्रा पहनती हैं ? अगर आप ऐसा करती हैं तो आपको जरूर जानने चाहिए इसके गंभीर नुकसान - 

1.  दर्द - लगातार लंबे समय तक टाइट ब्रा पहनने पर स्तनों में दर्द होना स्वभाविक है। जिस तरह आप लंबे समय तक कसे हुए टाइट कपड़े पहनने पर असहज महसूस करते हैं, वैसा ही हाल होता है स्तनों का। त्वचा ठीक से सांस नहीं ले पाती और त्वचा रोगों की संभावना भी बढ़ जाती है।

2.  रक्त संचार - यह आपके रक्तसंचार को भी प्रभावित करता है और रक्त का प्रवाह पूर्णत: स्तनों तक नहीं पहुंच पाता जिससे आंतरिक रूप से कुछ परेशानियां पैदा हो सकती हैं। वहीं वायर मटेरियल या फिर टाइट स्पोर्ट्स ब्रा आपके स्तनों की मांसपेशियों को क्षतिग्रस्त कर सकते हैं।

 
3.  पीठ दर्द - दिनभर और रातभर ब्रा पहने रहने पर आपको पीठ दर्द हो सकता है, जो शायद आपने कभी महसूस भी किया हो। अगर आपकी ब्रा बहुत टाइट और साइज में कम है तो यह समस्या आम है।

4.  रेशेस - कोमल त्वचा पर लाल निशान बनना और उस पर खुजली या जलन महसूस होना, टाइट ब्रा को 24 घंटे पहनने का ही नतीजा है। खास तौर से रात के वक्त इसे पहनकर सोना कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है। 
 
 
5.  आकार - ब्रा पहनने से आप सुडौल आकार दे सकती हैं यह सच है। लेकिन लगातार इसे पहनकर अधिक कसाव देना आपके शारीरिक आकार को बिगाड़ भी सकता है। इसके लिए जरूरी है कि आपकी ब्रा का साइज सही हो और इसे 24 घंटे पहनने के बजाए, कम से कम रात को आप उतार कर सोएं।
 
6.  लगातार ब्रा को पहने रहने पर आपके कंधों में दर्द पैदा हो सकता है। इसके अलावा त्वचा पर धब्बों का उभरना या फिर घाव बनने की समस्या भी हो सकती है।
 
 
7.   24 घंटे ब्रा पहनने पर त्वचा न तो ठीक से सांस ले पाती है न ही साफ रह पाती है। पसीना या नमी होने पर आसानी से फगस और बैटीरिया पनप सकते है जो आपके लिए बेहद हानिकारक स्थिति है।

6.  लगातार ब्रा को पहने रहने पर आपके कंधों में दर्द पैदा हो सकता है। इसके अलावा त्वचा पर धब्बों का उभरना या फिर घाव बनने की समस्या भी हो सकती है।

 
7.  24 घंटे ब्रा पहनने पर त्वचा न तो ठीक से सांस ले पाती है न ही साफ रह पाती है। पसीना या नमी होने पर आसानी से फगस और बैटीरिया पनप सकते है जो आपके लिए बेहद हानिकारक स्थिति है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'