Hanuman Chalisa

Immune System : इम्यून सिस्टम को मजबूत करना है तो मॉनसून में आजमाएं स्वादिष्ट उपाय

Webdunia
मॉनसून, बरसात, वर्षा, बारिश हम चाहे कोई भी नाम से पुकारे लेकिन अहसास के स्तर पर यह मौसम मन को ठंडक पहुंचाने वाला है। समूची प्रकृति को इसके आगमन की प्रतीक्षा रहती है। लेकिन इस ऋतु में कुछ स्वास्थ्यगत समस्याएं भी सर उठाती हैं। सेहत की समस्या उन्हें जल्दी चपेट में लेती है जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। आसान से उपाय आपका इम्यून सिस्टम मजबूत कर सकते हैं।
 
पहला उपाय- 4 छुहारे एक गिलास दूध में उबाल कर ठंडा कर लें। प्रातः काल या रात को सोते समय, गुठली अलग कर दें और छुहारें को खूब चबा-चबाकर खाएं और दूध पी जाएं।
 
दूसरा उपाय : छुहारे या पिंड खजूर को तोड़ कर दरदरा पीस लें। इसे दूध में उबालें। खीर जैसा गाढ़ा हो जाए तो सभी प्रकार के ड्रायफ्रूट्स की कतरन मिलाकर गर्मागर्म परोसें। यह स्वादिष्ट इलाज बरसात के मौसम में सेहत के लिए भी गुणकारी है। लगातार 3-4 माह सेवन करने से शरीर का दुबलापन दूर होता है, चेहरा भर जाता है। सुंदरता बढ़ती है, बाल लंबे व घने होते हैं और बलवीर्य की वृद्धि होती है। यह प्रयोग नवयुवा, प्रौढ़ और वृद्ध आयु के स्त्री-पुरुष, सबके लिए उपयोगी और लाभकारी है।
 
तीसरा उपाय : दमा के रोगी को प्रतिदिन सुबह-शाम 2-2 छुहारे खूब चबाकर खाना चाहिए। इससे फेफड़ों को शक्ति मिलती है और कफ व सर्दी का प्रकोप कम होता है। कमजोर पाचन शक्ति वाले लोग चिकित्सक से पूछ कर ही उपाय आजमाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

अगला लेख