COVID-19 के दौर में इन 4 वजहों से भी हो सकती है इम्युनिटी कमजोर

Webdunia
कोरोना वायरस से बचाव के लिए अभी कोविड नियमों का पालन करना जरूरी है।कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप कम तो हो गया है लेकिन डेल्टा प्लस वेरिएंट धीरे -धीरे पैर पसार रहा है। तीसरी लहर को लेकर विशेषज्ञों द्वारा लगातार आगाह किया जा रहा है। एक बार फिर से लोगों के मन में डर बैठ गया है, जरूरत पड़ने पर लोग बाहर निकल रहे हैं। लेकिन इम्‍यूनिटी बूस्‍ट करने के चक्कर में छोटी गलतियों से आपकी इम्यूनिटी कमजोर नहीं हो जाएं। आइए जानते हैं। कुछ आदतें आपकी इम्‍यूनिटी को कमजोर भी कर सकती है-

1. अधपका खाना - कई बार जल्‍दी-जल्‍दी में खाने को तेज आंच पर ही पका लेते हैं। इस वजह उसमें मौजूद सभी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। फिर अक्सर लोग यह शिकायत करते हैं कि सादा खाना खाने के बाद भी शरीर पर कोई असर नहीं होता है। क्योंकि तेज आंच पर खाना जल्दी पक जाता है या अधपका रह जाता है।

2.अधिक पानी - डॉक्टर सबसे पहले अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन अत्यधिक पानी पीने से भी शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अत्यधिक पानी पीने से किडनी पानी को ठीक से डाइजेस्ट नहीं कर पाती है और शरीर में सोडियम पतला होने लगता है, जिससे कोशिकाओं में सूजन आ जाती है। इसलिए अत्यधिक पानी का सेवन भी हानिकारक है।

3. समय से खाना नहीं खाना - अक्‍सर लोग काम के वजह से खाने को छोड़ देते हैं या बहुत देर से खाते हैं। लेकिन ऐसी गलती नहीं करें। समय पर खाना नहीं खाने से आपको बहुत जल्दी और अधिक कमजोरी आ सकती है।  

4.जंक फूड - कोरोना वायरस की वजह से कई लोग अब घर पर ही पिज्जा, बर्गर या अन्‍य अनहेल्दी चीजें बनाने लगे है। लेकिन बाहर की बजाए घर पर अधिक जंक फूड खाते हैं। इससे और भी तेजी से मोटापा बढ़ेगा। साथ आपकी प्रतिरोधक क्षमता भी कम होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

आसानी से नहीं हटती है लिक्विड लिपस्टिक? इन हैक्स की मदद से 1 मिनट में हो जाएगा काम

कीड़े लगने से सड़ने लगे हैं दांत? तो तुरंत ट्राई करें ये 5 घरेलू उपाय

क्या आपका भी करता है सुबह उठकर उल्टी जैसा मन? हो सकते हैं ये गंभीर कारण

world hypertension day: उच्च रक्तचाप क्या होता है, जानें इतिहास और 2024 की थीम

सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से क्या होता है? आयुर्वेद से जानें 10 फायदे

अगला लेख