गर्मी में केरी का कचूमर खाने के 5 फायदे

Webdunia
raw mango 
 
गर्मी के दिनों में कच्ची कैरी और प्याज का कचूमर जहां आपकी इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार होता हैं, वहीं गर्मी के दिनों में इसके सेवन से कई हेल्थ फायदे भी होते हैं। आइए यहां जानते हैं कचूमर बनाने की आसान विधि और 5 फायदे- 
 
सामग्री : 1 कच्ची कैरी, 1 हरी मिर्च, 1 बड़ा प्याज, 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच जीरा पाउडर, 1/2 चम्मच काला नमक, 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर, सादा नमक स्वादानुसार, थोड़ा-सा हरा धनिया बारीक कटा हुआ, चुटकी भर शकर। 
 
विधि : सबसे पहले कैरी को छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर प्याज, हरी मिर्च को भी बारीक काट लें। 
 
एक बाउल में कटी हुई कैरी, प्याज, हरी मिर्च डाल दें। ऊपर से उपरोक्त दी गई सभी सामग्री डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। कटा हरा धनिया बुरकाएं और इसे सर्व करें। 
 
5 फायदे- 
 
1. कच्ची कैरी में विटामिन C भरपूर मात्रा होता है। अत: इसका सेवन करने से शरीर में रक्त का संचार अच्छे से होता है तथा यह नई रक्त कोशिकाओं के निर्माण में भी सहायक है। 
 
 
2. खासकर डायबिटीज मरीजों के लिए कच्ची कैरी बहुत लाभदायक मानी जाती है, क्योंकि इसके सेवन से शुगर लेवल कम होता है, शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है।  
 
3. कच्ची कैरी का सेवन जहां दांतों को मजबूती देता हैं, वहीं मसूड़ों से खून निकलना और मुंह से बदबू आने जैसी समस्या भी दूर करने में सहायक है। 
 
4. आहार में विटामिन C की कमी के कारण स्कर्वी रोग होता है। विटामिन C जिसका रासायनिक नाम एस्कॉर्बिक एसिड है, जो हमारे शरीर में कोलेजन नामक प्रोटीन  बनाता है। तथा इस रोग के कारण शरीर पर चकते और मसूडों पर सूजन आकर दांत जल्दी गिर जाते हैं। अत: अत: कच्ची कैरी के सेवन से इन रोगों में कमी आती है।
 
5. कच्ची कैरी खाने से जहां डिहाइड्रेशन से बचाव होता है, वहीं धूप और लू लगने का खतरा भी नहीं रहता है। इतना ही नहीं कैरी आपके पाचन प्रक्रिया को मजबूत करने में मददगार है। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Salad Recipe

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सुबह खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बढ़ सकती है एसिडिटी और पाचन की परेशानी

बॉडी पर तिल क्यों निकलता है? जानिए इसके पीछे छुपे साइंटिफिक और स्किन से जुड़े राज

भारत के इन राज्यों में अल्पसंख्यक हैं हिंदू? जानिए देश के किस राज्य में सबसे कम है हिन्दू आबादी

क्या होता है तुगलकी फरमान? जानिए कहां से आया यह शब्द

बरसात में कपड़ों से सीलन की स्मेल हटाने के लिए ये होममेड नुस्खा जरूर आजमाएं

सभी देखें

नवीनतम

टॉप 7 फूड्स जो मसल्स रिकवरी को तेजी से सपोर्ट करते हैं, जानिए जिमिंग के बाद क्या खाना है सबसे फायदेमंद

शत शत नमन: इन कोट्स के माध्यम से दें अपनों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

हर रोज चलें सिर्फ 7000 कदम, हेल्थ से जुड़ी ये गंभीर समस्याएं होंगी कम

शाकाहारी गाय को कैसे खिलाया जाता है नॉनवेज? क्या इससे दूध की गुणवत्ता में होता है सुधार?

दही खाते समय लोग करते हैं ये 8 बड़ी गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

अगला लेख