Hanuman Chalisa

क्यों आती है बार-बार डकार, जानिए कारण

Webdunia
कई लोगों को पूरे दिन में अत्यधिक बार डकार आने की शिकायत होती है, जिस वजह से उन्हें अन्य लोगों के सामने शर्मिंदगी भी उठानी पड़ती है। अगर आपको भी अत्यधिक डकार आने की शिकायत रहती हो तो इसे हल्के में न लें। आइए, जानते हैं किन कारणों से बार-बार डकार आ सकती है -
 
1 कई बार आपके खान-पान का गलत तरीका भी डकार आने का कारण बनता है। तली-भुनी चीजें, कोल्ड्रिंक, फूलगोभी, बीन्स, ब्रोकोली आदि को खाने से पेट में गैस बनती है, जो डकार आने का कारण हो सकता है। इन चीजों को रात में न खाएं।
 
2 लंबे समय तक कब्ज की समस्या का बना रहना भी अत्यधिक डकार आने का एक प्रमुख कारण है। इस मामले में पहले आपको कब्ज से निपटने की जरूरत होगी।
 
3 बार-बार डकार आने का एक प्रमुख कारण है अपचन। जी हां, अगर आपके द्वारा ग्रहण किया हुआ भोजन पच नहीं पा रहा है तो यह समस्या होना आम बात है।
 
4 कई बार छोटे-छोटे कारण पेट में गैस पैदा करके इस तरह की समस्याओं को जन्म देते हैं, जैसे ग्लास से पानी पीने के बजाए ऊपर से पीना, खाना खाते समय बात करना, च्यूइंग गम आदि कारणों से पेट में हवा जाकर गैस पैदा करती है और यह समस्या होती है। इसे ऐरोफेस कहते हैं।
 
5 जब गैस की वजह से आपका पाचन तंत्र गड़बड़ा जाए तो एच पायलोरी नामक बैक्टीरिया के कारण पेप्टिक असर की समस्या पैदा होती है जो डकार आने के साथ-साथ पेट दर्द का भी कारण हो सकता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख