स्ट्रीट फूड मोमोज खाने के शौकीन हैं? तो इसे खाने के नुकसान जरूर जान लीजिए

Webdunia
स्ट्रीट फूड खाने के कई लोग शौकीन होते है। स्ट्रीट फूड में समोसे, कचौड़ी, छोले-भटूरे, बर्गर, हॉटडॉग और मोमोज खाना लोग बहुत पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं स्ट्रीट फूड मोमोज को खाने से आपको क्यों बचना चाहिए। आइए, जानते हैं मोमोज खाने से कौन से नुकसान सेहत को हो सकते हैं -
 
1 मोमोज को बनाने में मैदे का इस्तेमाल किया जाता है और मैदे में एजोडीकार्बोना माइड, बेंजोइल पेरोक्साइड जैसे तत्व मिलाए जाते हैं, मोमोज में मैदे को सॉफ्ट बनाएं रखने के लिए एलोक्सन नाम का तत्व भी मिलाया जाता है, जो सेहत के लिए हानिकारक होता है।  
 
2 कई लैब टेस्ट में ये पाया गया है कि मोमोज को बनाने में मैदे में जो तत्व मिलाए जाते है, वह शरीर के पैंक्रियाज को नुकसान पहुंचा सकते हैं, साथ ही डायबिटीज के खतरे को भी बढ़ा सकते हैं।  
 
3 नॉनवेज मोमोज को बनाने के लिए जिस चिकन मांस का इस्तेमाल किया जाता है उसकी गुणवत्ता ज्यादा अच्छी नहीं होती है। कई बार चिकन मांस की गुणवत्ता बहुत खराब होती है जो किसी को भी बीमार कर सकती हैं।
 
4 मोमोज के साथ परोसी जाने वाली चटनी अत्यधिक तीखी होती है। कई बार अत्यधिक तीखेपन से आप बवासीर के शिकार हो सकते है। 
 
5 एक रिसर्च के मुताबिक स्ट्रीट फूड में समोसा, छोले-भटूरे, बर्गर और मोमोज बिल्कुल भी खाने लायक नहीं हैं। इन्हें खाने से डायरिया, फूड पॉइजनिंग, पेट दर्द आदि समस्याएं हो सकती हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं चंदन और मुल्तानी मिट्टी का उबटन

वर्ल्ड लाफ्टर डे पर पढ़ें विद्वानों के 10 अनमोल कथन

गर्मियों की शानदार रेसिपी: कैसे बनाएं कैरी का खट्‍टा-मीठा पना, जानें 5 सेहत फायदे

वर्कआउट करते समय क्यों पीते रहना चाहिए पानी? जानें इसके फायदे

सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है खाने में तड़का, आयुर्वेद में भी जानें इसका महत्व

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

The 90's: मन की बगिया महकाने वाला यादों का सुनहरा सफर

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है नारियल की मलाई, ऐसे करें डाइट में शामिल

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

क्या आपका बच्चा भी चूसता है अंगूठा तो हो सकती है ये 3 समस्याएं

अगला लेख