सावधान, अगर दिखें ये 5 लक्षण तो हो सकता है अपेंडि‍साइटिस

Webdunia
अपेंडि‍क्स शरीर का अंग है जो कि छोटी आंत और बड़ी आंत के बीच होता है। जब इस हिस्से पर किसी कारणवश सूजन आ जाती है, तो इसे ही अपेंडि‍साइटिस होने की समस्या कहा जाता है। आमतौर पर अपेंडि‍क्स पर मल या अन्य बाहरी कणों के जमाव के कारण ये सूजन आती है।  
 
अगर सही समय पर इसका इलाज नहीं किया गया, तो शरीर में ही फट सकता है और आसपास पस या मवाद पैदा कर शरीर में संक्रमण पैदा कर सकता है। इन परिस्थि‍तियों से बचने के लिए जरूरी है, कि आपको अपेंडि‍साइटिस के लक्षणों के बारे में पता हो - 
 
1 पेट दर्द - पेट में दर्द होना अपेंडि‍साइटिस का शुरुआती लक्षण हो सकता है। इसमें होने वाला दर्द विशेष तौर से दाहिने हाथ की ओर नीचे की तरफ काफी तीक्ष्ण होता है। इस प्रकार कर दर्द नाभि‍ से शुरू हो सकता है और 6 से 24 घंटे तक लगातार बना रह सकता है।
 
2 पेट पर सूजन - पेट में दर्द और आंतरिक अंग में सूजन के साथ-साथ अगर पेट के बाहरी भाग में भी तीक्ष्ण दर्द के साथ सूजन दिखाई दे तो यह अपेंडि‍साइटि‍स का लक्षण हो सकता है। इस पर विशेष ध्यान दें।  
 
3 उल्टी - ऊपर बताए गए लक्षणों के साथ अगर पेट दर्द के साथ आपको ऊल्टी आने जैसी समस्याएं भी हो रही हैं, तो बिना देर किए अपने डॉक्टर को दिखाएं। यह अपेंडि‍साइटि‍स के कारण हो सकता है।
 
4 भोजन के प्रति अनिच्छा और भूख न लगने जैसी समस्या होने पर भी आपको ध्यान देने की जरुरत है। कई बार मिचली, दस्त जैसी समस्या भी पेट दर्द और सूजन के साथ दिखाई देती हैं। इस तरह के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।  
 
5 पेट में मरोड़ उठना और रह-रह कर तेज दर्द होना अपेंडि‍साइटि‍स के कारण हो सकता है। इसके साथ ही अगर आप पेट पर सूजन भी महसूस कर रहे हैं, तो आपके लिए डॉक्टर को दिखाना अनिवार्य है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वजन घटाने से लेकर दिमाग तेज करने तक, माचा टी है सबका हल

मधुमेह रोगियों को सावन व्रत में क्या खाना चाहिए, जानें डायबिटिक व्रत भोजन की सूची और 6 खास बातें

क्यों आते हैं Nightmares? बुरे सपने आने से कैसे खराब होती है आपकी हेल्थ? जानिए वजह

बारिश के मौसम में बैंगन खाने से क्या होता है?

सावन में भोलेनाथ के इन 10 गुणों को अपनाकर आप भी पा सकते हैं स्ट्रेस और टेंशन से मुक्ति

सभी देखें

नवीनतम

सिर्फ नौकरी नहीं, उद्देश्यपूर्ण जीवन चुनिए

बारिश के मौसम में आंखों में हो सकती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां, जानिए कैसे करें देखभाल

1 चुटकी नमक बन रहा मौत का कारण, उम्र कम होने के साथ बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा

कुत्तों के सिर्फ चाटने से हो सकती है ये गंभीर बीमारी, पेट लवर्स भूलकर भी न करें ये गलती

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

अगला लेख