सावधान, चाहे आप किसी भी उम्र की हो भूलकर भी न करें इन समस्याओं को नजरअंदाज

Webdunia
किसी भी उम्र की लड़की या महिला के शरीर में अचानक होने वाले कुछ बदलावों को कभी भी हल्के में लेकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए, आपको ऐसे ही शरीर के कुछ बदलावों के बारे में बताते हैं जो किसी गंभीर बीमारी के संकेत हो सकते हैं - 
 
1 चक्कर आना -
 
अगर आपको बगैर किसी शारीरिक श्रम या अन्य कारण के चक्कर आ रहे हैं, या आपका सिर घूमने लगता है, तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें। इस तरह से चक्कर आना, दिल की बीमारी की ओर इशारा करता है। केवल यही नहीं बल्कि इसके और भी कुछ कारण हो सकते हैं, जैसे साइनस या कान में किसी तरह की परेशानी होना।
 
2 वजन कम होना -
 
बगैर डाइटिंग या वर्कआउट के अगर आपका वजन अचानक कम होता जा रहा है, तो इसके प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें और कारण जानें। बिना डायटिंग के वजन 5 किलो से भी कम हो तो यह यह पैंक्रियाज, पेट, ग्रासनली या फिर फेफड़ों के कैंसर की ओर इशारा करता है।
 
3 आंखों की समस्या -
 
यदि आप महसूस करें कि बिना किसी दर्द के अचानक आपकी आंखों की शक्ति कम हो रही है, तो यह स्ट्रोक का लक्षण भी हो सकता है। दरअसल पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में यह खतरा अधिक होता है और यह खतरा 35 से 50 की उम्र की महिलाओं में भी होता है।
 
4 असामान्य मासिकधर्म -
 
मासिक धर्म के समय सामान्य से अधि‍क रक्तस्त्राव होना फाइब्रॉइड या गर्भाशय का ट्यूमर भी हो सकता है। इसके कारण एनीमिया, थकान, गर्भ ठहरने में परेशानी और कई परेशानियां आ सकती हैं।
 
5 दस्त -
 
खाने-पीने में गड़बड़ी होने से पेट खराब हो सकता है, लेकिन अक्सर रात के वक्त आपको दस्त लगाने जैसा महसूस होता हो, तो चिकित्सक को जरूर दिखाएं क्योंकि यह आंतों में सूजन या संक्रमण हो सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्मियों में करें ये 5 आसान एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन

रोज करें सूर्य नमस्कार, शरीर को मिलेंगे ये 10 फायदे

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

ये 3 ग्रीन टी फेस मास्क गर्मियों में त्वचा को रखेंगे हाइड्रेट, जानें बनाने की विधि

गर्मियों में पहनने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 फैब्रिक, जानें इनके फायदे

वीएफएक्स में बनाएं क्रिएटिव करियर

सेक्युलर शब्द भारत में धर्म की अवधारणा से मेल नहीं खाता

Malaria day 2024 : मलेरिया बुखार से बचने के 10 तरीके

25 अप्रैल: विश्व मलेरिया दिवस 2024 की थीम और इस रोग के बारे में जानें

बॉयफ्रेंड को दिन में करती थी 100 कॉल्‍स, डॉक्‍टर ने कहा Love Brain है, आखिर क्‍या है Love Brain Disorder?

अगला लेख