ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है इन 5 चीजों का सेवन

Webdunia
इन दिनों बहुत से लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या हो रही है। हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी खाने-पीने की चीजों के बारे में जो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होती हैं -
 
 
1 तरबूज -
 
ब्लड प्रेशर के मरीजों की सेहत के लिए तरबूज खाना अच्छा रहता है। इसमें एल-सिट्रीलाइन नाम का एक एसिड पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में असरदार होता है। तरबूज में भरपूर मात्रा में फाइबर, लाइकोपीन, विटामिन ए जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।
 
2 पालक -
 
हरी और पत्तेदार पालक में फिइबर, पोटैशियम, मैग्निशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, ये भी रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।
 
3 संतरा -
 
संतरा में विटामिन से भरपूर गुण होते है जो रक्त संबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदा पहुंचाते है।
 
4 गाजर -
 
गाजर में पोटैशियम और बीटा-कैरोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को फायदा करती है। कच्ची गाजर या इसका जूस किसी भी रूप में दिल और गुर्दे की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
 
5 चुकंदर -
 
चुकंदर खाने व इसका जूस पीने से शरीर में खून की कमी नहीं रहती, साथ ही यह ब्लड फ्लो भी सामान्य रखने में मददगार होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

चैत्र नवरात्रि 2025: नवरात्रि में कम करना चाहते हैं वजन, तो भूलकर भी ना खाएं ये 6 चीजें

Chaitra navratri diet: नवरात्रि में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल? जानें सही डाइट टिप्स

डायबिटीज-कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकते हैं नवरात्रि व्रत में खाए जाने वाले ये 7 सुपर फूड, सेहत को मिलते हैं अनगिनत फायदे

गुड़ी पड़वा पर क्यों खाई जाती है कड़वी नीम और गुड़, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

चैत्र नवरात्रि में घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए करिए ये सरल उपाय, मां दुर्गा की बरसेगी कृपा

सभी देखें

नवीनतम

काली हूं, पर कमजोर नहीं; IAS शारदा मुरलीधरन ने रंगभेद की कब्र खोद डाली

क्यों एक महिला IAS ने माँ से कहा था; मुझे पेट में रख कर फिर से गोरा बना सकती हो?

घर की लाड़ली के लिए मां दुर्गा के 9 कल्याणकारी नाम

गुड़ीपड़वा पर बनाएं ये 5 खास व्यंजन, नोट करें रेसिपी

अगर दिख रहे हैं ये लक्षण तो समझ जाइये आपके शरीर को है डिटॉक्स की जरूरत

अगला लेख