विंटर में वेट लॉस के लिए खाएं ये 5 चीजें

Webdunia
शनिवार, 27 नवंबर 2021 (11:57 IST)
सर्दी के मौसम में जल्दी थकान आ जाती है, सुस्ताने लगते हैं। क्योंकि ठंड होने की वजह से घूमना बहुत हद तक बंद कर दिया जाता है। जिससे वजन बढ़ने लगता है। हालांकि ठंड के मौसम कई सारी चीजें ऐसी भी है जिनका सेवन करके वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं ठंड में वो कौन-सी 5 चीजों को जो आपके वजन को कम करके फीट एंड फाइन रखेगी -

1.गाजर - गाजर में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। इसका सेवन करने से पेट भरा हुआ रहता है। आपको बहुत देर तक भूख नहीं लगती है। इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती है। इसलिए आपका आराम से सेवन कर सकते हैं। अगर आप गोल टुकड़े करके नहीं खा सकते हैं तो किसनी से किस कर भी इसका सेवन किया जा सकता है। ताकि दांतों में दर्द नहीं हो।

2. टमाटर सूप - शाम के वक्त कुछ गरम खाने का मन है तो तली हुई चीज की बजाए आप टमाटर सूप जरूर ट्राय करें। इससे आपका पेट भी भरा जाएगा और बॉडी में गर्माहट भी बनी रहेगी। साथ ही रात को अधिक भूख नहीं लगेगी। आप चाहे तो तोस भी सूप में डाल कसते हैं।

3. दालचीनी - रसोई को खाना खजाना तो बोलते साथ ही वहां कई सारी बीमारियों का दूर भगाने का उपाय भी रहता है। जी हां, जर्नल ऑफ न्यूट्रिशिनल साइंस एंड विटामिनोलॉजी के मुताबिक, दालचीनी में पाएं जाने वाले सिनमॉल्डेहाइड फैट वाली आंत के ऊतक का मेटाबॉलिज्म को संतुंिलत रखता है। वजन के साथ शुगर को भी सामान्य रखने में मदद करता है।

4. पानी - जी हां, आपको जानकर आश्यर्च होगा कि पानी कैसे वजन को कंट्रोल करता है। तो बता दें कि यूरिन के द्वारा आपकी बॉडी की गंदगी बाहर निकलती है। साथ ही बॉडी को हाइड्रेट रखता है। ंजिससे मेटाबॉलिज्म कमजोर नहीं पड़ता है। ठंड के मौसम में गर्म पानी और हर्बल टी आपकी बॉडी को हाइड्रेट करते ही है साथ ही भूख को भी कंट्रोल करने का काम करते हैं।

5. मैथीदाना: जिन्हें दिल की बीमारी है, कोलेस्ट्रॉल है, शुगर है उन्हें मैथीदाने का सेवन करना ही चाहिए। इससे आपके शरीर पर मौजूद एक्स्ट्रा चर्बी कम होती है। मेटाबॉलिज्म को दुरस्त करती है। और भूखक को कंट्रोल करने में मदद करती है। ठंड में जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है। इसके लिए कई लोग ठंड में मैथीदाने के लड्डू खाते हैं।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

क्या लैपटॉप गोद में रखने से महिलाओं को होती है फर्टिलिटी की समस्या? जानें कारण

गर्मियों में खुजली और रैशेज से बचाएगा नारियल से बना प्राकृतिक साबुन

टैनिंग हटाने में असरदार हैं चुकंदर से बने ये 5 फेस मास्क

वीगन डाइट लेने से शरीर में हो सकती है पोषक तत्वों की कमी

कैसे जानें कि आप हेल्दी हैं या नहीं? आयुर्वेद बताता है स्वस्थ रहने के ये 5 लक्षण

एक रात में देख डालते हैं पूरी सीरीज? आपकी लाइफ की इन 5 चीज़ों पर पड़ता है असर

50 के बाद भी दिखें खूबसूरत! मेकअप के ये 3 टिप्स झुर्रियों का मिटा देंगे नामों निशान

ये संकेत बताते हैं कि आपके रिलेशनशिप में बढ़ गई हैं गलतफहमियां, जानें इससे डील करने के तरीके

नई-नई शादी हुई है तो जरूर अपनाएं ये टिप्स, मैरिड लाइफ बन जाएगी बेहतरीन

खरबूजा क्रश कैसे बनाएं, नोट करें आसान विधि

अगला लेख