घर में बैठे बैठे कमजोर हो सकती हैं आपकी हड्डियां, बदल लीजिए आदतें

Webdunia
कई बार इंसान उम्र से पहले ही बूढ़ा हो जाता है जिसका सबसे बड़ा कारण होता है खराब लाइफ स्टाइल। अक्सर लोग यह सोचकर चलते हैं कि हमें कुछ नहीं होगा। लेकिन अनुशासन नहीं होने से कब किसे क्या हो जाएं कुछ नहीं कह सकते हैं। कई बार अस्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हम बीमारियों को बुलावा देते हैं। जी हां, आज आपको बताने जा रहे हैं कि आपकी बुरी आदत समय से पहले आपकी हड्डियों को कमजोर कर सकती है।

आइए जानते हैं घर में रहकर भी अपनी हड्डियों को कैसे मजबूत करें।

1.व्यायाम और योग - व्यायाम और योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना लिजिए। इससे आपको शरीर की मजबूती के साथ ही तन और मन की भी विशेष रूप से मजबूती मिलेगी। आपको बता दें कि व्यायाम और योग देानों में अंतर होता है। व्यायाम करने से मेटाबाॅलिज्म बढ़ता है, शारीरीक गतिविधियां होती है। योग करने से बाॅडी के साथ आपका मन और मस्तिष्क भी एकदम शांत हो जाते हैं।

2.नमक को कहे ना  - जी हां, अक्सर लोगों को नमक ऊपर से डालने की आदत होती है या नमक कम होने पर वह और अधिक डालते हैं। सलाद में भी अधिक नमक का सेवन करते हैं। अगर आप ऐसा कर रहे थे तो अब सावधान हो जाइए। भूलकर भी अलग से अधिक नमक का सेवन नहीं करें। क्योंकि इससे आपकी हड्डियों के गलने का खतरा होता है।

3.विटामिन डी और कैलशिल्यम - बाॅडी में विटामिन डी और कैल्शियम की कमी होने से आपकी हड्डियां कमजोरी होने लग जाती है और वक्त से पहले ही जोड़ों में दर्द होता है। इसलिए भोजन में और नाश्ते में कैल्शियम युक्त चीजों का सेवन करें। साथ ही सुबह 8 से 9 बजे तक की धूप जरूर लें। इससे आपके शरीर को विटामिन डी मिलेगा।

4.स्मोकिंग को कहे नो - जी हां, अगर आप स्मोकिंग करने के आदि है तो धीरे - धीरे इसे छोड़ दें। स्मोकिंग करने से आपकी बोन्स के लिए बनने वाले सेल्स खत्म होने लगते हैं। इससे आपकी हड्डियां कमजोर हो जाती है। साथ ही हडिड्यों से जुड़ी अन्य परेशानियां भी सामने आने लगती है।

5.वजन घटाना - आज के वक्त में लोग ज्यादा मोटा होना भी पसंद नहीं करते और ज्यादा पतला भी। अगर आपका वजन सामान्य से अधिक है तो जरूर घटाएं और उससे कम होने पर अधिक कम नहीं करें। ऐसा करने से आपको आॅस्टियोपोरोसिस होने का खतरा भी अधिक बढ़ जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

लिवर में चर्बी जमा सकते हैं ये 10 फूड्स, क्या आप भी कर रहे हैं इनका सेवन?

हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ उम्र का असर भी कम करता है टोफू, जानिए क्या होता है और कैसे कर सकते हैं डाइट में शामिल

जानिए दाल सब्जी में नींबू की कुछ बूंदें निचोड़ कर खाने से शरीर को मिलते हैं क्या फायदे

40 के आस - पास इस तरह अपना खयाल रखने से, मेनोपॉज की तकलीफ को कर सकती हैं कम

स्किनकेयर टिप: ड्राई हो या ऑइली, दोनों स्किन टाइप पर ग्लो लाएगा ये एंटी एजिंग फेस पैक

सभी देखें

नवीनतम

गर्मियों में जान का खतरा बन सकते हैं दुनिया के ये 7 सबसे जहरीले फल

भगवान हनुमान के कल्याणकारी नामों में से चुनें बेटे के लिए नाम, व्यक्तित्व पर होगा महाबली का प्रभाव

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल वाला तरबूज? घर पर ऐसे करें Fake vs Real वॉटरमेलन का टेस्ट

नारियल पानी के साथ मिलाकर पीजिए ये चीजें, मिलेंगे दोगुने फायदे

गर्मी में वैक्सिंग के बाद निकल आते हैं दाने, राहत दिलाएंगे ये नुस्खे

अगला लेख