ठंडी तासीर वाले ताड़गोला फल के बारे में सुना है? जानिए गर्मी में इसे खाने के 6 फायदे

Webdunia
ताड़गोला फल(आईस-एप्पल) के बारे में कम ही लोग जानते हैं, ताड़गोला फल गर्मियों में अपनी डाइट में शामिल करने के लिए एक बेहतरीन फल है। सफेद जेलीनुमा दिखने वाला ये फल खाने में हल्का मीठा होता है और इसमें कई पोषक तत्व होते है, साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में पानी मौजूद होता है, जिस वजह से इसे गर्मियों में खाने की सलाह दी जाती है। 
 
इस फल की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसे खाने से गर्मियों में शरीर की गर्मी भी कम होती है। ताड़गोला में विटामिन बी, आयरन, पोटैशियम, जिंक, फॉस्फोरस और कैल्शियम आदि पाए जाते हैं। जानिए, ताड़गोला के सेवन से मिलने वाले 6 फायदे -
 
1 ताड़गोला में विटामिन बी12 पाया जाता है, जो एसिडिटी की समस्या से राहत देने में फायदेमंद होता है।
 
2 एक ताड़गोला में 77 ग्राम पानी होता है जो गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के साथ ही डिहाइड्रेशन ही समस्या को खत्म करने में मदद करता है।
 
 
3 ताड़गोला में हाई कैलोरी होती है जिसके सेवन से गर्मी के दिनों में होने वाली थकान से राहत मिलती है। इसे खाने से शरीर को इंस्टेट एनर्जी मिलती है।
 
4 गर्भवती महिलाएं या जिन्हें पेट संबंधित परेशानी जैसे कब्ज आदि हो, तो वे भी ताड़गोला फल को अपनी डायट में शामिल कर सकते है, इससे उन्हें फायदा होगा। हालांकि गर्भवती महिलाएं इसके सेवन से पहले एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
 
 
5 ताड़गोला में पोटैशियम की भरपूर मात्रा होने के कारण यह लिवर को साफ करने और बॉडी को डीटॉक्स करने में मदद करता है।
 
6 महिलाओं में वाइट डिस्चार्ज की समस्या को कम करने के लिए ताड़गोले का सेवन किया जा सकता है। इसमें मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस इस समस्या से आराम दिलाने में मदद करते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

21 मई : राजीव गांधी की पुण्यतिथि, जानें रोचक तथ्य

अपनी मैरिड लाइफ को बेहतर बनाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन

क्या है Male Pattern Baldness? कहीं आप तो नहीं हो रहे इसके शिकार

अगला लेख