Hanuman Chalisa

तपती-जलती गर्मी में बरतें ये सावधानियां, पढ़ें 6 काम की बातें

Webdunia
गर्मी का मौसम आते ही आपको कुछ आदतें तुरंत बदल लेना चाहिए, जैसे अपना खान-पान और पहनने के लिए कपड़ों का चयन। हम आपको बता रहे हैं कुछ अन्य भी ऐसी सावधानियां जो तपती-जलती गर्मी में आपको जरूर बरतनी चाहिए -
 
1 गर्मी ने दरवाजा खटखटा दिया है और तापमान में भी परिवर्तन आना शुरू हो गया है। ऐसी तपती दोपहर और रूखी हवा जाहिर है आपके शरीर पर भी असर डालेगी ही। वहीं शरीर से निकलते पसीने के कारण आपको अतिरिक्त नमी और ठंडक की भी दरकार होगी ही। इसलिए गर्मी आते ही आप अपनी भोजन की दिनचर्या में एकदम परिवर्तन ले आइए।
 
2 गर्मी में चूंकि अधिक गरिष्ठ या तला-गला खाना आपको नुकसान पहुंचा सकता है अतः आपको संतुलित भोजन की सर्वाधिक आवश्यकता होती है। बेहतर होगा कि दिन की शुरुआत कीजिए 1 लीटर पानी या ताजा नींबू पानी से से करें।
 
3 सर्दी में शरीर को गर्मी पहुंचाने वाली सब्जियां, गरिष्ठ खाद्य पदार्थ और फल हैं, तो गर्मी में हल्के-फुल्के खाद्य पदार्थ, ढेर सारे रसीले फल और पेय पदार्थ प्रकृति से हमें मिलते हैं। इनमें तरबूज, ककड़ी, खरबूज, खीरा, बालम ककड़ी, अंगूर, संतरा, नींबू, स्ट्रॉबेरी, नारियल (पानीवाला), सेवफल, आम आदि जैसे फायदेमंद फ्रूट्स शामिल हैं। इनका सेवन अधिक करें।
 
4 गर्मी में रॉक साल्ट (खनिज नमक), जीरा, सौंफ व इलायची जैसे मसाले तथा दही, कच्ची केरी का पना, पुदीना, बेल के फल का रस, ठंडाई, चटनियां, सत्तू और जलजीरा जैसी चीजें भी शरीर के लिए बेहद अनुकूल होती हैं।
 
5 इस मौसम में घर से कहीं भी बाहर जाते समय सन्सक्रीन लोशन जरूर लगाएं, खूली स्किन को ढाककर ही बाहर निकले, अच्छी क्वॉलिटी के सनग्लासेस लगाएं, पानी की बॉटल साथ में रखें, कॉटन के हल्के रंगों के कपड़े पहनने को प्राथमिकता दें।
 
6 कोशिश करें कि 10 से 4 बजे तक घर या ऑफिस से बाहर न निकलें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

अगला लेख