जानिए, किशमिश के यह 7 मीठे लाभ

Webdunia
सूखे मेवों का साथी, नर्म मीठा किशमिश, कई शाही व्यंजनों में बेहतरीन स्वाद के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बढ़ि‍या स्वाद के अलावा यह सेहत के कई गुणों से भरपूर भी है। आपको जरूर पता होना चाहि‍ए किशमिश के यह 7 अनमोल लाभ - 


 1 आयरन की मात्रा से भरपूर किशमिश महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है। खास तौर से महिलाओं में अक्सर आयरन की कमी पाई जाती है। ऐसे में किशमिश का सेवन शरीर में आयरन की आपूर्ति के लिए बेहतरीन विकल्प है।
यह भी पढ़ें : स्वास्थ्यवर्धक है किशमिश का पानी, जानिए 5 लाभ

2 अत्यधि‍क मात्रा में फाइबर से भरपूर किशमिश, पाचन संबंधी समस्याओं का समाधान भी है। अगर आपको कब्जियत की समस्या है, तो किशमिश का प्रयोग आपके लिए बेहद फायदेमंद है।


 
3 किशमिश का सेवन कैंसर जैसी बीमारियों से बचाने में सहायक है। यह फ्री रेडिकल से बचाकर कैंसर की कोशि‍काओं की वृद्धि‍ को रोकने में सक्षम है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
 
यह भी पढ़ें : ड्रायफ्रूट्स खाना जरूरी है...जानिए फायदे

4 आंखों की समस्याएं आजकल आम बात है, लेकिन किशमिश के पास इसका इलाज है। इसमें मौजूद विटामि‍न ए, बीटा कैरोटीन, ए-कैरोटीनॉइड और एंटीऑक्सीडेंट आंखों की मांशपेशि‍यों को कमजोर होने से बचाते हैं, साथ ही आंखों की सभी समस्याओं से निजात दिलाते हैं।


 
किशमिश में प्राकृतिक शर्करा भरपूर मात्रा में पाई जाती है जो आपके शरीर में ऊर्जा का संचार करने के साथ ही वजन बढ़ाने में भी मददगार है। कमजोर लोगों के लिए किशमिश का सेवन फायदेमंद है।

6  किशमिश का ही एक प्रकार है मुनक्का, जिसका प्रयोग भूख न लगने पर बेहद फायदेमंद है। अगर आपको भूख नहीं लगती, तो आप मुनक्का को भूनकर उसमें काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाकर खाएं। ऐसा करने से आपकी भूख बढ़ जाएगी।



7 किशमिश का नियमित सेवन बच्चों का दिमाग तेज करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका नि‍भाता है। इसमें भरपूर मात्रा में बोरान पाया जाता है जो दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

क्या आपका भी करता है सुबह उठकर उल्टी जैसा मन? हो सकते हैं ये गंभीर कारण

world hypertension day: उच्च रक्तचाप क्या होता है, जानें इतिहास और 2024 की थीम

सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से क्या होता है? आयुर्वेद से जानें 10 फायदे

कैसे जानें कि आप हेल्दी हैं या नहीं? आयुर्वेद बताता है स्वस्थ रहने के ये 5 लक्षण

क्या आपको भी हो गई है आयोडीन की कमी? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपचार

अगला लेख