क्यों माना जाता है स्ट्रॉबेरी को सुपरफूड, फायदे जानेंगे तो रोजाना खाएंगे

Webdunia
महाबलेश्वर में प्रमुख्ता से उगाई जाने वाली स्ट्रॉबेरी, जो कि एक सीजनल फ्रूट है इसका सीजन अब अप्रैल-मई में दोबारा आ गया है। गर्मियों का ये रसीला फल न केवल स्वादिष्ट है बल्कि पौष्टिक भी है। इसमें कई पौष्टिक तत्व जैसे प्रोटीन, कैलोरी, फाइबर, आयोडीन, फोलेट, ओमेगा 3, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन आदि पाए जाते हैं इसलिए अगर इसे सुपरफूड कहे तो गलत नहीं होगा।   
 
आइए, जानते हैं सुपरफूड स्ट्रॉबेरी के बेहतरीन गुण -
 
1 इम्यून सिस्टम मजबूत करें - 
 
स्ट्रॉबेरी में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी और सी होता है जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। साथ ही ये शरीर में उर्जा का स्तर भी बनाएं रखता है। 
 
2 आंखों की रोशनी -
 
स्ट्रॉबेरी में कुछ एंजाइम मौजूद होते है जो कि आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट भी होते है, जोकि आंखों को मोतियाबिंद से बचाने में सहायक होते है।
 
3 कैंसर से लड़ने में मदद -
 
स्‍ट्रॉबेरी में ऐसे कई एंटीऑक्‍सीडेंट, फ्लेवोनॉयड, और विटामिन मौजूद होते है जोकि शरीर को कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने की ताकत देते है। 
 
4 दिल की बीमारियां -
 
रोजाना इसके सेवन से शरीर में बैड कॉलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है, जिससे दिल की बीमारियों की आशंका कम हो जाती है।
 
5 डायबिटीज को करें नियंत्रित -
 
स्ट्रॉबेरी में ऐसे तत्व भी होते हैं, जोकि शरीर में ग्लूकोज के स्तर पर अच्छा असर डालते हैं। इसका सेवन टाइप 2 डायबिटीज की आशंका कम करता है।
 
6 वजन घटाने में मददगार -
 
स्ट्रॉबेरी में भरपूर फाइबर होता है, इसे खाने से काफी देर तक पेट भरा महसूस होता है और आप ज्यादा व अनहेल्दी चीजें खाने से बच जाते हैं। 
 
7 कब्ज से राहत -
 
स्ट्रॉबेरी में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त रखते है और कब्ज, एसिडिटी, अपच, गैस जैसी प्रॉब्लम दूर रहती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों के मौसम में लगाएं सेब से बना ये फेस पैक, स्किन को मिलेगा भरपूर हाइड्रेशन

पफिनेस से लेकर ओपन पोर्स की समस्या से छुटकारा दिलाती है ये छोटी सी हेबिट

गर्मियों में जान का खतरा बन सकते हैं दुनिया के ये 7 सबसे जहरीले फल

भगवान हनुमान के कल्याणकारी नामों में से चुनें बेटे के लिए नाम, व्यक्तित्व पर होगा महाबली का प्रभाव

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल वाला तरबूज? घर पर ऐसे करें Fake vs Real वॉटरमेलन का टेस्ट

सभी देखें

नवीनतम

गर्मियों में वजन घटाने के दौरान होने वाली 8 डाइट मिस्टेक्स, जो बिगाड़ सकती हैं आपके फिटनेस गोल्स

केले में मिला कर लगाएं ये सफेद चीज, शीशे जैसा चमकने लगेगा चेहरा

क्या होम्योपैथी वाली दवाओं की शक्ति समय के साथ घट जाती है?

विश्वास नहीं होता होम्योपैथी वास्तव में एक विदेशी चिकित्सा पद्धति है

kids story: चिड़ा चिड़ी की रोचक कहानी

अगला लेख