Hanuman Chalisa

एग्जिट पोल के बाद से बढ़ गया है स्ट्रेस तो इन टिप्स को अपनाएं

Webdunia
एग्जिट पोल आने के बाद से ही, वे लोग जो किसी एक पार्टी के समर्थन में है व जिसकी सरकार वे बनती देखना चाहते हैं, उनके मन मुताबिक पार्टी की सरकार बन पाएगी या नहीं, इस संयश की स्थिति में कई लोगों को घबराहट व स्ट्रेस इस वक्त जरूर हो रहा होगा। चाहे वजह जो भी हो स्ट्रेस व तनाव में कुछ दिन भी रहना आपकी सेहत के लिए बिलकुल अच्छा नहीं है। हम आपको बता रहे हैं इस वक्त कैसे अपने स्ट्रेस को मेनेज करना चाहिए, जानिए स्ट्रेस मैनेजमेंट के बेहतरीन टिप्स -
 
1 तनाव (Stress) से उबरने के लिए व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। व्यायाम तनाव से निजात दिलाने में काफी कारगर है। यदि आपके लिए यह संभव न हो तो सुबह और शाम के समय सैर पर जाएं।
 
2 यदि आप किसी बीमारी या शारीरिक बदलावों को लेकर तनाव में हैं तो विशेषज्ञ से संपर्क करें। जैसे- आप सिर के बाल कम होने या सफेद हो जाने के कारण ही तनाव में जी रहे हैं तो इस बात की चिंता पालने के बजाय हेयर ट्रांसप्लांट कराएं, दवाइयां लें अथवा योग व प्राणायाम करना शुरू करें। भोजन में प्रोटीनयुक्त पदार्थ शामिल करें।
 
3 यदि आपके साथ कुछ ऐसा घट गया है, जिसे सोचकर आप तनाव में आ जाते हैं तो बेहतर होगा कि आप आपकी जिंदगी के नकारात्मक पहलुओं से अपने आपको अलग करें व उनके बारे में न सोचें।
 
4 आर्थिक परेशानी होने पर तनाव में आने के बजाय शांत दिमाग से यह सोचें कि आपके पास कितनी संपत्ति है और वैधानिक तरीकों से आप कैसे अपनी आय बढ़ा सकते हैं।
 
5 कई रिसर्च के अनुसार पसंदीदा संगीत सुनने से भी स्ट्रेस व तनाव कम होने में मदद मिलती है। 
 
6 जरूरत से ज्यादा न सोचें क्योंकि ऐसे में दिमाग अच्छे से काम नहीं कर पाता है और कई मानसिक रोग होने की आशंका बन जाती हैं।
 
7 यदि पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव चल रहा हो तो अपने करीबी मित्र या घरवालों से इस बारे में बात करें। आप इसके लिए मैरिज काउंसलर की मदद भी ले सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख