काला जीरा : 8 Health Benefits पढ़कर हैरान रह जाएंगे

Webdunia
एक समय ऐसा भी आता है जब लोग अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करते हैं। उसे हेल्‍दी बनाने की कोशिश करते हैं। अपने खानपान में बदलाव करते हैं, बॉडी का ध्‍यान रखते हैं। लेकिन वजन कम करने के लिए महंगे प्रोडक्ट का इस्‍तेमाल करते हैं। पर बीमारियों का समाधान रसोई घर में ही मौजूद होता है। जीरा खाने में तो तड़का लगाता है लेकिन सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद है। तो आइए जानते हैं काले जीरे के फायदे के बारे में -

1. मोटापा कम करें - वजन कम करने में जीरा बेहद सहायक होता है। लेकिन इसके के लिए जीरे का पानी पीना होगा। रात में जीरे को पानी में भिगो दें। इसके बाद उसे सुबह हल्‍का गर्म कर लें। और छानकर पी लें। दरअसल आपने देखा होगा जीरे का पानी पीला नजर आता है वह एक प्रक्रिया है। उस प्रक्रिया को ऑस्मोसिस प्रक्रिया कहा जाता है। उस पीले पानी में सभी जरूरी पोषक तत्‍व मिल जाते हैं। जो वजन कम करने में मदद करता है।  

2.पीरियड्स में आराम मिलता है - कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान हैवी ब्‍लीडिंग होती है। इस समय में सुबह 1 चम्‍मच खाली पेट जीरे का सेवन करना चाहिए। फिर दिन में 1 बार और शाम को। पूरे 1 दिन में 3 बार सेवन करना चाहिए। इससे पेट में ठंडक पहुंचती है और ब्‍लीडिंग में आराम मिलता है।

3. कैंसर को रोके - मेडिकल साइंस के मुताबिक जीरा जिस्‍म में कैंसर के सेल्‍स के खतरे को बढ़ने से रोकता है। जानवरों पर की गई रिसर्च में इस बात की पुष्टि की गई। यह कोलन कैंसर को जड़ से खत्‍म करने की सलाह देता है।

4. कोलेस्‍ट्रोल करें कम - एक रिपोर्ट के मुताबिक दही में जीर खाने से कोलेस्‍ट्रोल कम होता है। अगर मरीज को हाईकोलेस्‍ट्रोल है तो भी मरीजों को सेवन करना चाहिए। इससे शुगर जल्दी कंट्रोल में आएगी।

5. पोषक तत्‍वों से भरपूर - जीरे में एंटी इंफ्लामेंट्री और एंटी सेप्टिक तत्‍व मौजूद होते हैं। जिससे शरीर में हो रही सूजन और दर्द को भी कम करने में मदद करता है।  इसलिए जीरे का सेवन करते रहना चाहिए।

6. उर्जा का संचार करें - जीरे का सेवन सेहत और सुंदरता दोनों के लिए किया जाता है। इसमें मौजूद तत्‍वों से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कमजोरी और थकान भी दूर होती है।

7.सिर दर्द और दांत दर्द में राहत - काले जीरे का तेल अपने माथे पर लगा लें। अधिक सिरदर्द होने पर राहत मिलेगी। वहीं दांत दर्द से परेशान है तो काले जीरे के तेल की कुछ बूंदे पानी में डालकर कुल्‍ला करें आराम मिलेगा।

8.त्‍वचा निखारे - चेहरे पर हो रही फुंसियों से परेशान होने परा काले जीरे के पाउडर का लेप बनाकर लगाएं। इसमें मौजूद एंटी बैक्‍टीरियल गुण संक्रमण से बचने में मदद करेंगे। वहीं चेहरे पर हो  रहे दाग -धब्‍बों में आराम मिलेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं चंदन और मुल्तानी मिट्टी का उबटन

वर्ल्ड लाफ्टर डे पर पढ़ें विद्वानों के 10 अनमोल कथन

गर्मियों की शानदार रेसिपी: कैसे बनाएं कैरी का खट्‍टा-मीठा पना, जानें 5 सेहत फायदे

वर्कआउट करते समय क्यों पीते रहना चाहिए पानी? जानें इसके फायदे

सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है खाने में तड़का, आयुर्वेद में भी जानें इसका महत्व

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

The 90's: मन की बगिया महकाने वाला यादों का सुनहरा सफर

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है नारियल की मलाई, ऐसे करें डाइट में शामिल

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

क्या आपका बच्चा भी चूसता है अंगूठा तो हो सकती है ये 3 समस्याएं

अगला लेख