अंगूर पसंद नहीं, तो जान लीजिए कि कई बीमारियों में फायदेमंद है इसका सेवन

Webdunia
वैसे तो कम ही लोग ऐसे होंगे जिन्हें अंगूर व अंगूर का जूस न पसंद हो, लेकिन अगर आप भी अंगूर खाना कम पसंद करते हैं, तो इसके अनगिनत फायदे जानने के बाद आप इसे जरूर खाना शुरू कर देंगे। आइए, जानते हैं अंगूर का सेवन करने से कौन से सेहत फायदे मिलते हैं -    
 
1 शरीर में यूरिक एसिड की अधिकता, मोटापा, जोड़ों का दर्द, रक्त का थक्का जमना, दमा, नाड़ी की समस्या व त्वचा पर लाल चकत्ते उभरने आदि स्थितियों में अंगूर का सेवन लाभकारी होता है।
 
2 अंगूर का सेवन, आंत, लीवर व पाचन संबंधी अन्य रोगों, मुंह में कड़वापन रहना, खून की उल्टी होना, गुर्दे की कार्यक्षमता में कमी, कब्जियत, मूत्र की बीमारी, अतिसार कृमि रोग, टीबी (क्षय रोग) आदि रोगों में विशेष लाभकारी होता है।
 
3 अंगूर की बेल काटने से जो रस निकलता है, वह त्वचा रोगों में लाभकारी होता है।
 
4 अंगूर के पत्तों का अर्क एक से तीन चम्मच तक लेने पर व बवासीर के मस्सों पर लगाने पर काफी लाभ मिलता है।
 
5 यदि किसी ने धतूरा खा लिया हो, तो उसे अंगूर का सिरका दूध में मिलाकर पिलाने से काफी लाभ होता है।
 
6 अंगूर मियादी बुखार, मानसिक परेशानी, पाचन की गड़बड़ी आदि भी काफी लाभकारी है।
 
7 अंगूर का 200 ग्राम रस शरीर को उतनी ही क्षारीयता प्रदान करता है, जितना कि एक किलो 200 ग्राम बाईकार्बोनेट सोडा, हालांकि सोडा इतनी अधिक मात्रा में लिया नहीं जा सकता।
 
8 अंगूर के रस को कलई के बर्तन में पकाकर गाढ़ा करके सोते समय आंखों में लगाने से जाला, फूला आदि नेत्र रोगों दूर हो जाते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

21 जून योग दिवस 2025: सूर्य नमस्कार करने की 12 स्टेप और 12 फायदे

हर यंगस्टर को रोज करना चाहिए ये 5 योगासन

21 जून योग दिवस का इतिहास, जानें 2025 की थीम से हम क्या सीखें

योग दिवस 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है, जानें कारण और इसका महत्व

21 जून योग दिवस 2025: अनुलोम विलोम प्राणायाम करने के 10 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

योग की चमत्कारी शक्ति, व्हीलचेयर से उठ खड़े हुए फोटो पत्रकार

एक्सरसाइज़ के बाद प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए लीजिए ये हेल्दी स्नैक्स, स्वाद भी है लाजवाब

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: मानवता के लिए अमूल्य उपहार है योग

चिंता करने का भी तय करें टाइम, एंजाइटी होगी मिनटों में दूर

डिलीवरी के बाद अगर आपको भी स्ट्रेच मार्क की है चिंता तो अपनाइए ये टिप्स, नहीं पड़ेंगे निशान

अगला लेख