Hanuman Chalisa

बारिश में भीगने के बाद नहाने के पानी में मिलाएं 4 चीजें, हो जाएंगे तरोताजा

Webdunia
बारिश आते ही उसमें भीगकर आनंद लेने का मन तो सभी का होता है विशेषकर बच्चों का। पर जिनकी सेंसिटिव त्वचा होती है उन्हें बारिश में भीगने के बाद खुजली, दाने और दाद जैसी समस्या आती ही है। ऐसे में हमारे लिए आवश्यक हो जाता कि हम बारिश में भीगने का आनंद लें और साथ में अपनी सेहत का ध्यान भी रखें। ऐसे में नहाने के पानी में आप कैसी कुछ चीजें मिला सकते हैं जिससे आप तरोताजा तो हो ही जाएंगे साथ में आपकी स्किन केयर भी हो जाएगी।
 
आइए जानते हैं -
 
1 चमेली की सुगंध से हम तरोताजा हो जाते हैं। बारिश के बाद नहाने के दौरान अपने पानी में चमेली का तेल/ फूल या इत्र मिला सकते हैं। इससे दिनभर आप टेंशन फ्री रहेंगे।
 
2 बारिश में नहाने के बाद हमारे कपडे भीगे रहते हैं जिसके कारण हमारे शरीर में से कपड़े की नमी की दुर्गन्ध आती है ऐसे में आप अपने नहाने के पानी में थोड़ा सा नमक और डीओ मिला सकते हैं।
 
3 बारिश के बाद नहाने में आप नीम का पानी भी उपयोग कर सकते हैं। नीम के पानी से नहाने से फोड़े-फुंसियों का उपचार तो होता ही है, त्वचा की देखरेख भी होती है। आपको नीम और पुदीने की पत्तियों को उबालना है और उसके ठंडा होने पर उससे नहा सकते हैं।
 
4 गुलाबजल और नींबू की कुछ बूंदे भी आप अपने नहाने के पानी में मिला सकते हैं इससे आपके शरीर से पसीने की दुर्गन्ध नहीं आती है और आप तरोताजा भी अनुभव करते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

पृथ्वी और पर्यावरण पर कविता: काश प्रकृति भी बोल पाती

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

1st June, Child protection day 2026: 1 जून, अंतरराष्ट्रीय बाल सुरक्षा दिवस आज, जानें महत्व, अधिकार और आवश्यक कदम

Nautapa Health Tips : नौतपा में सेहत का रखें खास ध्यान, अपनाएं ये आसान उपाय

अगला लेख