Hanuman Chalisa

AC के बड़े नुकसान, ड्राई आई सिंड्रोम,फंगल इंफेक्शन,कॉर्निया के अल्सर का भी खतरा

Webdunia
एसी में रहना किसको नहीं पसंद आता जब बाहर धूप से घर आते हैं,तो हर किसी को एसी कि ठंडी हवा सूकुन देती है। एसी ठंडक तो देता है साथ ही कई बीमारियों को भी जन्‍म देता है। घर में हों या ऑफिस में कई लोग पूरा समय एयरकंडीशंड कमरों में बिताते हैं। एसी में पूरा दिन रहने से कई नुकसान होते हैं।
 
AC में रहने के 10 नुकसान-
 
AC में ज्‍यादा समय रहने से जोड़ों में दर्द की समस्या होने के साथ अकड़न बढ़ जाती है। कई लोगों को चलने-फिरने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
 
कई लोगों को office में घंटों कम्प्यूटर के सामने बैठे रहने के बाद आंखों में खुजली या सूखेपन की शिकायत रहने लगती है। अधिकांश लोगों में ड्राई आई सिंड्रोम,फंगल इंफेक्शन, कॉर्निया के अल्सर का असर भी देखा गया। 
 
AC का यदि तापमान कम होता है तो यह मस्तिष्क की कोशिकाएं पर असर डालता है और इसे संकुचित करता है,जिससे मस्तिष्क की क्रियाशीलता प्रभावित होती है। 
 
AC से त्वचा पर भी दुष्प्रभाव होता है। यह त्वचा की प्राकृतिक नमी समाप्त कर देता है जिससे त्वचा में रूखापन पैदा होता है।
 
AC हमेशा बंद जगह ही काम करता है जिस कारण हमारे शरीर को स्वच्छ हवा नहीं मिल पाती है।  
 
AC में ज्‍यादा समय रहने से शरीर ठंडा हो जाता है और यदि हम इसके बाद धूप में निकलते हैं तो हमारे शरीर का तापमान अलग हो जाता है। जिससे सर्द-गर्म की समस्‍या हो जाती है और इससे हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है।
 
 लोगों को ज्‍यादा समय AC  में रहने से सिरदर्द की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है।
 
AC में ज्‍यादा समय रहने से कार्यक्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है। 
 
AC के इस्तेमाल से मोटापा बढ़ने की समस्‍या भी देखी जाती है। ठंडी जगह पर हमारे शरीर की ऊर्जा खर्च नहीं होती है, जिससे शरीर की चर्बी बढ़ती है और मोटापे जैसी समस्‍या होती है। 
 
यदि कोई AC से निकलकर सामान्य तापमान या गर्म स्थान पर जाता है, तो वह लंबे समय तक बुखार से पीड़ित हो सकता है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो,आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

अगला लेख