Biodata Maker

एप्पल साइडर विनेगर का सही तरीका जान लें, वरना हो सकता है नुकसानदेह

Webdunia
apple cider vinegar
 

एप्पल साइडर विनेगर की किचन में आम जगह बन गई है। कई तरह से इसका उपयोग किया जा रहा है ताकि खाने में और स्वाद बढ़ जाए। लेकिन इसका सही इस्तेमाल नहीं करने पर भारी पड़ सकता है। जी हां, साइडर विनेगर के जितने फायदे हैं उतने ही नुकसान भी है। 
 
इसलिए इस पोस्ट में आप जानेंगे की साइडर विनेगर किस तरह से नुकसानदेह भी हो सकता है और उसे कब यूज नहीं करना चाहिए- 
 
1. लेने का सही तरीका- जी हां, अगर आप साइडर विनेगर का असमय या गलत समय पर इस्तेमाल करते हैं तो यह भारी पड़ सकता है। इसलिए ध्यान रहें खाना खाने के बाद इसका तुरंत सेवन नहीं करें। पाचन क्रिया संबंधित परेशानी है तो आप इसे खाने से पहले ले सकते हैं। 
 
2. सांस में जाने से बचें- अक्सर चीजों को सूंघ कर खाते हैं। लेकिन यह गलती एप्पल विनेगर के साथ नहीं करें। इसमें मौजूद केमिकल्स नाक और सांस में जाने से आपको नुकसान हो सकता है। इसलिए सूंघें नहीं सीधे पानी से उतारे लें।
 
3. ब्रश नहीं करें- सेब का सिरका जितना फायदेमंद है उतना ही नुकसानदेह भी है। इसे पीने के बाद ब्रश करने से बचें। दांतों में मौजूद एनेमल को इससे नुकसान होता है। इस वजह से दांत कमजोर होने लगते हैं।
 
4. सोने से पहले नहीं लें- विनेगर सोने से 1 घंटे पहले तक ले सकते हैं। इसे लेने के बाद आप सोने जाते हैं तो यह आपकी भोजन नली को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके सेवन के बाद 30 मिनट घूमें या सीधे बैठे रहें।
 
5. अधिक सेवन से बचें- जी हां इसका अधिक सेवन आपके लिए नुकसानदेह है। अगर आप पहली बार इसे ले रहे हैं तो थोड़ा-थोड़ा ही सेवन करें। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि आपको किसी प्रकार की जलन या दुष्प्रभाव तो नहीं हो रहा। 

ALSO READ: Covid -19 tips : कोरोना वैक्सीनेशन के बाद इन 5 बातों का रखें ध्यान

ALSO READ: योगा या जुम्बा बॉडी के लिए क्या सही हैं जानिए 3 आसान तरीकों से

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या थम जाएगा ईरान युद्ध या यह केवल तूफान से पहले की शांति है?

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

सभी देखें

नवीनतम

April Fools Day 2026: आज के दिन झूठ बोलना पाप नहीं, कला है (अप्रैल फूल डे)

ईरान पर भारत का रुख सही

health care tips: खून गाढ़ा होने के प्रमुख लक्षण, रोग, कारण और उपचार

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के 5 उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

अगला लेख