Hanuman Chalisa

अर्जुन की छाल: हार्ट से लेकर डायबिटीज तक के लिए है सेहतमंद

Webdunia
arjuna tree bark benefits
आयुर्वेद में कई ऐसी औषधि हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इन में से एक अर्जुन की छाल भी है। अर्जुन के पेड़ के तने की बाहरी परत को अर्जुन की छाल कहा जाता है। इस बाहरी परत को आयुर्वेद में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह पेड़ हिमालय की तराई और पहाड़ी एरिया में स्थित नदियों के किनारे पाए जाते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम टर्मिनेलिया अर्जुना (Terminalia arjuna) होता है। चलिए जानते हैं अर्जुन की छाल के फायदे........
 
1. डायबिटीज करें नियंत्रित: अर्जुन की छाल के सेवन से आप डायबिटीज को नियंत्रित कर सकते हैं। अर्जुन की छाल में कई तरह के enzymes पाए जाते हैं जो आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। इसके साथ ही अर्जुन की छाल में एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो ब्लड सुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। 
 
2. हृदय के लिए सेहतमंद: हृदय की सेहत के लिए भी अर्जुन की छाल लाभकारी साबित हो सकती है। स्टडी के अनुसार अर्जुन की छाल में ट्राइटरपेनॉइड (Triterpenoids) नामक गुण पाया जाता है। इस खास गुण के कारण ही अर्जुन छाल हृदय जोखिमों को दूर रखने में कारगर साबित है। 
3. सर्दी-खांसी से राहत: सर्दी-खांसी की समस्या से राहत पाने के लिए भी अर्जुन की छाल को इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही अर्जुन की छाल आपकी सांस लेने की श्रमता को भी बढ़ाता है। अर्जुन की छाल के सेवन से कफ कम होता है जिससे सामान्य सर्दी-खांसी की समस्या से राहत मिलेगी।
 
4. हाई ब्लड प्रेशर कम: अर्जुन की छाल के सेवन से आप हाई ब्लड प्रेशर को भी कम कर सकते हैं। इसमें एंटीबायोटिक गुण होता है जिससे आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचने के लिए आप अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं। 
 
5. अल्सर में कारगर: पेट से संबंधित अल्सर के मामले में भी अर्जुन की छाल काफी फायदेमंद है। अर्जुन की छाल पेट की अंदरूनी दीवार की सुरक्षा देती है और पेट के अल्सर से बचाव करती है। अर्जुन की छाल के ये दोनों गुण पेट के अल्सर में राहत दिलाने का काम करते हैं।
ALSO READ: क्या होता है विटामिन P, शरीर के लिए कैसे है जरूरी

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

तीखा सामाजिक-आर्थिक व्यंग्य: दो जून की रोटी

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

अगला लेख