Hanuman Chalisa

त्वचा को खराब करने वाली इन 5 चीजों को खाना करें अवॉइड

Webdunia
आज खराब लाइफस्टाइल व खान-पान की आदतों की वजह से युवाओं को कम उम्र में त्वचा की कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। जैसे मुंहासे, झुर्रियां व त्वचा पर चकत्ते पड़ना आदि। स्किन की इन समस्याओं से निजात पाने के लिए अपने खान-पान पर ध्यान दें। हम आपको बता रहे हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में जो त्वचा पर सीधे असर करती हैं और उन्हें खाने से आपको बचना चाहिए -  
 
1 तली-गली चीजें -
 
तली-गली यानी कि डीप फ्राइड चीजें जैसे भटूरा, पुड़ी, कचोरी-समोसा-पकोड़ी आदि सीधे त्वचा पर असर करती है। ये त्वचा को तैलीय करती हैं जिसका नतीजा मुहांसे और झुर्रियों के रूप में सामने आता है। 
 
2 ट्रांसफैट का सेवन -
 
ऐसे सभी प्रोसेस्ड फूड को खाने से बचें जिनमें ट्रांसफैट होता है। जैसे क्रीम बिस्किट, कुकीज, केक, पफ्स आदि। क्योंकि उन्हें बनाते हुए अक्सर वनस्पति घी व कृत्रिम मक्खन का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें ट्रांसफैट तो होता ही है साथ ही ये स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ाते है। 
 
3 ज्यादा कार्ब्स -
 
जरूरत से ज्यादा कॉर्बोहाइड्रेट खाने से बचें, ऐसा करना भी त्वचा को सीधे नुकसान पहुंचाता है। रिफाइंड व्हाइट शुगर, चावल, मैदा और पास्ता जैसी चीजों में इस तरह के कार्ब्स होते हैं जो त्वचा को सीधे प्रभावित करते हैं। जिससे त्वचा की चमक कम होती है और मुंहासे जैसी समस्या बढ़ जाती है। 
 
4 डेयरी प्रोडक्ट -
 
वैसे डेयरी प्रोडक्ट का सेवन त्वचा के लिए अच्छा होता है बशर्ते वे पूरी तरह शुद्ध हों। इन दिनों बाजार में कई डेयरी प्रोडक्ट मिलते है, उनकी शुद्धता को जांच ले पहले क्योंकि कई बार पशुओं को हॉर्मोन्स के इंजेक्शन लगाकर उनका दूध निकाला जाता है। जिसका असर उनसे बनने वाले उत्पादों पर भी पड़ता है। उनके सेवन से आपके शरीर में हॉर्मोनल इम्बैलेंस होने की आशंका भी बन जाती है।
 
5 रेड मीट और अल्कोहल -
 
ऐसी चीजें जिनमें सैचुरेटैड फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है वे न केवल दिल के लिए घातक है बल्कि त्वचा को भी नुकसान करती है। जैसे रेड मीट और अल्कोहल। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

घर में यदि गैस और इंडक्शन दोनों नहीं है, तो इन 5 आसान तरीकों से फटाफट पकेगा खाना

सभी देखें

नवीनतम

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के 5 उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

मोदी-ट्रंप की 'हॉटलाइन' पर मस्क के 'लॉग-इन' पर सवाल, कूटनीति या बिजनेस डील?

Benefits of desi ghee: देसी घी खाने के 10 अद्भुत फायदे, आप शायद ही जानते होंगे

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

अगला लेख