Hanuman Chalisa

Health Tips : इन चीजों से बढ़ जाएगा मोटापा, डाइटिंग करने वाले हो जाएं सावधान

Webdunia
फिट रहने, मोटापे और वजन को कंट्रोल में रखने के लिए अक्सर लोग डाइटिंग का सहारा लेते हैं। आमतौर पर देखा गया है कि लड़कियां व महिलाएं ही डाइटिंग ज्यादा करती हैं क्योंकि वे अपनी बॉडी को लेकर ज्यादा कॉन्शियस होती हैं। लेकिन कई बार सही जानकारी न होने की वजह से वे ऐसी चीजें खा लेती हैं, जो मोटापे और वजन को कंट्रोल करने के बजाय बढ़ा देता हैं। हम आपको बता रहे हैं एसी ही चीजों के बारे में जिन्हें डाइटिंग के दौरान खाने से बचना चाहिए -
 
1. बटर
अगर सुबह के नाश्ते में आप ब्रेड के साथ बटर खाती हैं। तो, डाइट के दौरान इसे तुरंत लेना बंद कर दें, क्योंकि इसमें हाई कोलेस्ट्रॉल युक्त कई ऐसे पद्दार्थ होते हैं जो वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। बटर में 80% फैट होता है।
 
2. चिप्स
हल्की फुल्की भूख लगने पर अगर आप फ्राय की हुई चीजें, फ्राय किए हुए स्नैक्स या चिप्स खाना पसंद करती हैं, तो डाइट के दौरान इसे भी न लें। क्योंकि इनकी गिनती भी हाई कैलोरी फूड में होती है। 
 
3. आइसक्रीम
आइसक्रीम में भरपूर मात्रा में शुगर और फैट मौजूद होता है। इसे खाने से मूड तो फ्रेश होगा लेकिन वैट लॉस नहीं हो पाएगा।
 
4. जंक फुड
जंक फूड जैसे चाउमीन, मैगी, पिज्जा, सोया चाप आदि में हाई स्तर पर फैटी एसिड्स, कोलेस्ट्रॉल, और कैलोरी का मात्रा होती है, जो वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होती हैं।
 
5. ड्राई फ्रूट्स  
ड्राई फ्रूट्स में कई पौष्टिक तत्व तो होते है लेकिन इनमें फैट और कैलोरी भी काफी मात्रा में होती है, जैसे 100 ग्राम बादाम में 163 कैलोरी, वहीं काजू में 155 और पिस्ते में 185 कैलोरी की मात्रा होती है। अगर आप इन्हें रोजाना जी भरकर खाती हैं तो वजन आसानी से कम होना मुश्किल ही है। 
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

अगला लेख