बारिश में बढ़ जाता है इन बीमारियों का ख़तरा, ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान

बारिश के मौसम में इन बातों का रखेंगे खयाल तो नहीं होंगे बीमारियों के शिकार

WD Feature Desk
Health tips

तेज गर्मी के बाद आता है बारिश का मौसम जिससे लू और तेज गर्मी से राहत मिलती है, लेकिन ये राहत वाली बारिश कई बीमारियों को त्योता भी है। अगर समय पर इनका सही इलाज न हो तो ये जानलेवा साबित हो सकती हैं। आइए इया आलेख में जानते हैं कि इस मौसम में किन बीमारियों का खतरा रहता है। इनके लक्षण क्या हैं और बचाव कैसे किया जा सकता है। 

विशेषज्ञों के अनुसार इस मौसम में वातावरण में नमी आ जाती है। इस कारण बैक्टीरिया और वायरस पनपते हैं। कई तरह के ये वायरस और बैक्टीरिया बीमारियों का कारण बनते हैं। वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण से होने वाली कई बीमारियां इस मौसम में बढ़ जाती हैं और ये बच्चों से लेकर बुजुर्गों सभी को शिकार बनाती हैं।ALSO READ: बारिश में सब्जियों को साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके

किन बीमारियों का रहता है खतरा?
देखने में आया है कि बारिश के मौसम में टाइफाइड, डायरिया, वायरल बुखार, डेंगू और मलेरिया का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इनमें टाइफाइड खराब भोजन और पानी के कारण होता है। यह बुखार बारिश के मौसम में इसलिए बढ़ता है क्योंकि टाइफाइ़ड को फैलाने वाला बैक्टीरिया काफी एक्टिव हो जाता है। अगर कोई व्यक्ति दूषित भोजन करता है या पानी पीता है तो यह बैक्टीरिया उसके शरीर में चला जाता है और टाइफाइड का कारण बनता है।
साथ ही इस मौसम में डायरिया का रिस्क भी रहता है। यह भी खराब पानी और भोजन के कारण होता है। इस वजह से उल्टी और दस्त की समस्या हो जाती है। इस सीजन में फ्लू और वायरल बुखार का रिस्क भी रहता है।

डेंगू और मलेरिया का रिस्क सबसे ज्यादा
इस मौसम में सबसे ज्यादा खतरा मच्छर के काटने से डेंगू और मलेरिया का होता है। बारिश के मौसम में जमा पानी में यह मच्छर पनपते हैं। इनके काटने से डेंगू और मलेरिया की बीमारी होती है। अगर इन डिजीज का समय पर ट्रीटमेंट नहीं होता है तो ये जानलेवा भी साबित हो सकती है।

कमजोर इम्यूनिटी वालों ज़्यादा होता है खतरा
बारिश के मौसम में कमजोर इम्यूनिटी वालों को बीमारियों का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। यह लोग वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आसानी से आ जाते हैं। ऐसे में इन लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

कैसे दिखते हैं लक्षण

 
बारिश में बीमारियों से कैसे करें बचाव
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नवरात्रि में किया जाने वाला गरबा देवी की आराधना के साथ कैसे है एक बेहतरीन व्यायाम

गरबा क्वीन फाल्गुनी पाठक जिनके गानों के बिना अधूरा है नवरात्रि सेलिब्रेशन, जानिए कैसे हुई थी करियर की शुरुआत

राजगिरा के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, व्रत के अलावा भी खा सकते हैं इससे बने व्यंजन

ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी : महिलाओं और लड़कियों के फेस्टिव लुक के लिए है परफेक्ट चॉइस

इस बार करवा चौथ पर पत्नी जी को दें ऐसा उपहार कि ये मौका बन जाए यादगार

सभी देखें

नवीनतम

Internatinal Teachers Day: जानिए 5 अक्टूबर को दुनिया भर में कैसे मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस

5 अक्टूबर : रानी दुर्गावती की जयंती, जानें 5 अनसुनी बातें

क्या मृत्यु जीवन की अंतिम अवस्था है? एक और अवस्था के बारे में पढ़कर चौंक जाएंगे

Stay Focused : बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए असरदार है ध्यान केंद्रित करने के ये आसान उपाय

Dental Health Tips : महिलाएं ऐसे करें अपने दांतों की देखभाल, रहेंगे हमेशा मजबूत

अगला लेख