Hanuman Chalisa

Beauty In Lockdown : मल्टीटास्किंग करते हुए रखें अपनी त्वचा का ख्याल

Webdunia
लॉकडाउन के समय अधिकतर महिलाएं वर्कफ्रॉम हैं। ऐसे में ऑफिस और घर के काम को संतुलित करना तथा इसके साथ ही खुद का ख्याल करना किसी चैलेंज से कम नहीं है। अधिकतर महिलाएं ऐसी भी हैं, जो घर और ऑफिस को बैलेंस करने में खुद को नजरअंदाज करना शुरू कर देती हैं। जिसका नतीजा होता है चेहरे पर डलनेस व आंखों के नीचे काले घेरे आदि तमाम त्वचा संबधी समस्याएं उनके आस-पास मंडराने लगती हैं। इन परेशानियों से बचने के लिए आपको मल्टीटास्किंग करना शुरू कर देना चाहिए।
 
अब आप सोच रही होंगी ये कैसे होगा, तो आइए जानते हैं कुछ सुपर टिप्स
 
कामकाजी महिला होने पर एक सही स्कीनकेयर रूटीन को फॉलो करना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि घर में रहते हुए घर का काम, बच्चों की देखभाल, ऑफिस का काम संभालना आदि। और इसके बाद इतनी हिम्मत ही नहीं बचती कि आप खुद पर ध्यान भी दे पाएं। इसलिए आप इन आसान उपायों को अपने काम करने के दौरान शामिल कर सकती हैं, जैसे जब आप फ्रूट खाने के लिए काट रही है तो उन्हें अपने चेहरे पर रगड़ सकती हैं,पपीता काटने पर आप एक स्लाइस पपीता का लेकर अपने चेहरे पर मल सकती हैं, केले को मसलकर अपने चेहरे पर लगा सकती हैं।
 
नहाने जाने पर आप अपने नहाने के पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर नहा सकती हैं। इससे आपका टाइम भी बचेगा, साथ ही आपकी त्वचा को नेचुरल पोषण भी मिलेगा।
 
पानी के छींटें अपने चेहरे पर मार सकती हैं। इससे आपको फ्रेश महसूस होगा।
 
किताब पढ़ते समय इस टाइम का भी आप उपयोग कर सकती हैं, ऐसे में आप चेहरे पर फेसपैक लगाकर रख लें और अपनी किताब भी पढ़ते जाएं।
 
चेहरे को वॉश करने के बाद आप अपने चेहरे के पानी को थपथपाकर सुखा सकती हैं। यह आपकी त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को सही रखेगा और चेहरे पर कसाव लाने में मदद करेगा।
 
लैपटॉप पर ऑफिस का काम करने के दौरान आप एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। यह त्वचा में ग्लो लाने में तो मदद करेगा ही, साथ ही चेहरे पर आई डलनेस को भी दूर करेगा।
 
खाना बनाने के दौरान आप चेहरे पर बेसन का फेसपैक लगा सकती हैं। आपने अक्सर त्वचा को हेल्दी रखने के लिए इस फैसपैक के बारे में अपने घर के बड़ों से भी सुना ही होगा। इसे 'दादी मां के नुस्खे' कहना गलत नहीं होगा। सालों से चले आ रहे सौंदर्य उपायों में बेसन के फेसमास्क को जरूर शामिल किया जाता है। इसके लिए 1 कटोरी में 1 चम्मच बेसन लें और अब इसमे दही मिला लें और आधा चम्मच शहद भी मिला लें। इसे चेहरे व गर्दन पर लगाकर सूखने दें और साफ पानी से धो लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

July 1 Special Day: 1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे और सीए दिवस, जानें महत्व और तथ्य

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Guru Hargobind Jayanti 2026: गुरु हरगोविंद सिंह जयंती: जानें उनके बताए सिद्धांत, जो आज भी हैं प्रासंगिक

राम मंदिर: सात्विकता, सुशासन और सनातन की अग्निपरीक्षा

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

अगला लेख