Beauty parlour precautions : कोरोना काल में जा रहें है ब्यूटी पार्लर तो इन 10 बातें को जरूर जान लें

Webdunia
कोरोनावायरस से बचने के लिए सावधानी के साथ कदम बढ़ाने की जरूरत है।  कोविड-19 के खतरे को ध्यान में रखते हुए लोग अपनी दिनचर्या में बदलाव कर रहे हैं। घर से बाहर निकलने पर उन तमाम बातों का ख्याल रख रहे हैं, जो उन्हें इस संक्रमण से सुरक्षित रख सके। वहीं लॉकडाउन के बाद धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर वापस लौट रही है। बाजार, मॉल व सैलून खुल गए हैं, लेकिन इन सभी जगह पर जाने के लिए आपको सावधानी बरतनी जरूरी है। यदि आप पार्लर जाने के बारे में सोच रही हैं तो सावधानी का भी ख्याल रखें।
 
पार्लर जाते वक्त किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए, आइए जानते हैं।
 
कोरोना काल में ब्यूटी पार्लर जाते वक्त इन बातों का रखें ख्याल-
 
ब्‍यूटी पार्लर जाने से पहले इस बात का ख्याल रखें कि आपने मास्क का इस्तेमाल किया है और आपके पास सैनिटाइजर मौजूद है।
 
1. ब्यूटी पार्लर में मास्क का उपयोग करें और इसे अपने मुंह से न हटाएं।
 
2. ग्लव्स का इस्तेमाल करें।
 
3. पार्लर में मौजूद चीजों को न छुएं। यदि छू भी लेते हैं, तो हाथों को सैनिटाइज जरूर करें।
 
4. सैलून जाएं तो इस बात का ख्याल रखें कि पार्लरकर्मियों ने फेसशील्ड को लगाया हो।
 
5. सैलून में कर्मियों ने मास्क और ग्लव्स पहने हों, इस पर ध्यान जरूर दें।
 
6. हेयर कट करने के दौरान पार्लरकर्मी ने जिस कपड़े का इस्तेमाल किया है, उसका सिर्फ एक ही बार इस्तेमाल किया जाए, इस बात का ख्याल रखें।
 
7. सैलून और ब्‍यूटी पार्लर में काम करने वाले सभी कर्मियों को फेसशील्‍ड लगाना होगा, साथ ही मास्‍क और ग्‍लव्स पहनना भी अनिवार्य है।
 
8. पार्लरकर्मी भी इस बात का ख्याल रखें कि कपड़े की जगह डिस्‍पोजेबल कपड़ा या अन्‍य सामग्री का इस्‍तेमाल करें।
 
9. पार्लर में ज्यादा भीड़भाड़ न हो तभी आप जाएं।
 
10. पार्लर में मौजूद लोगों से उचित दूरी रखें।
 
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर पाई जाती है इन 5 विटामिन्स की कमी, जानिए क्यों है खतरनाक

दीये की रोशनी में पढ़कर किया आविष्कार, बाल वैज्ञानिक पूजा पाल ने जापान में लहराया तिरंगा

क्या मर्द का दर्द, दर्द नहीं! कोल्डप्ले कॉन्सर्ट विवाद से सामने आया समाज का दोगलापन

बॉडी पर तिल क्यों निकलता है? जानिए इसके पीछे छुपे साइंटिफिक और स्किन से जुड़े राज

क्या होता है तुगलकी फरमान? जानिए कहां से आया यह शब्द

सभी देखें

नवीनतम

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

35 की उम्र के बाद रोजाना करें कपालभाति, जानिए इसके 5 बेहतरीन हेल्थ बेनिफिट्स जो आपको जवां और फिट बनाएंगे

रोने के बाद क्या सच में आंखें हो जाती है स्वस्थ? जानिए इसके पीछे का साइंटिफिक सच

कहीं आप भी 'सैयारा' की वाणी जैसी भूलने की बीमारी के शिकार तो नहीं? जानिए 20 से 25 की उम्र में अल्जाइमर के शुरुआती संकेत

ऐसी सोच से सावधान रहना लड़कियों! अनिरुद्धाचार्य की बेपर्दा नीयत, बदजुबानी ने उघाड़ दिए कितने काले मकसद

अगला लेख