Health Tips : सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है मखाने, ये 6 बीमारियां रहेंगी दूर

Webdunia
मखाने जैसे हल्के-फुल्के ड्रायफ्रुट को अगर आप सीरियसली नहीं लेते हैं, तो इसके भारी भरकम फायदे जानने के बाद आप इसे रोज की डाइट में शामिल कर लेंगे। आपको केवल पता होना चाहिए इसे खाना का सही तरीका। आइए, जानें - 
 
सेवन की विधि - अगर आप जल्द से जल्द मधुमेह को खत्म करना चाहते है और सेहत के अन्य लाभ पाना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट चार मखाने खाएं। इनका सेवन कुछ दिनों तक लगातार करें। 
 
1 मधुमेह - आप मखाने के चार दानों का सेवन करके शुगर से हमेशा के लिए निजात पा सकते है। इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन बनने लगता है और शुगर की मात्रा कम हो जाती है। फिर धीरे-धीरे शुगर रोग भी खत्म हो जाता है। 
 
2 दिल के लिए फायदेमंद - मखाना केवल शुगर के मरीज के लिए ही नहीं बल्कि हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों में भी फायदेमंद है। इनके सेवन से दिल स्वस्थ रहता है और पाचन क्रिया भी दुरूस्त रहती है।
 
3 तनाव कम - मखाने के सेवन से तनाव दूर होता है और अनिद्रा की समस्या भी दूर रहती है। रात को सोने से पहले दूध के साथ मखानों का सेवन करें और खुद फर्क महसूस करें। 
 
4 जोड़ों का दर्द दूर - मखाने में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। इनका सेवन जोड़ों के दर्द, गठिया जैसे मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। 
 
5 पाचन में सुधार - मखाना एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आसानी से पच जाता है। इसके अलावा फूल मखाने में एस्‍ट्रीजन गुण भी होते हैं जिससे यह दस्त से राहत देता है और भूख में सुधार करने के लिए मददगार है। 
 
6 किडनी को मजबूत - फूल मखाने में मीठा बहुत कम होने के कारण यह स्प्लीन को डिटॉक्‍सीफाइ करता है। किडनी को मजबूत बनाने और ब्‍लड को बेहतर रखने के लिए खानों का नियमित सेवन करें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या दर्शाती है ‘लापता लेडीज’ की ऑस्कर में एंट्री, जानिए क्या है फिल्म की सबसे बड़ी USP

ऑयली बालों के चिपचिपेपन से हैं परेशान? जानें इस Festive Season में घर बैठे कैसे पाएं Oil Free Hairs

नवरात्रि में चेहरे की चमक को बनाए रखेंगी ये 5 गजब की Festive Skincare Tips

नहीं सूझ रहा बेटे के लिए बढ़िया सा नाम, तो ये हैं कुछ नए और यूनीक आइडिया

Navratri Food 2024: नवरात्रि में फलाहार के 5 खास आइटम

सभी देखें

नवीनतम

आपकी राजकुमारी के लिए हिंदू परंपरा से प्रेरित अद्वितीय और लोकप्रिय नाम

शाकाहारियों के लिए 5 सबसे Best High Protein Foods, जानिए शरीर को फिट रखने के लिए क्यों हैं जरुरी

भारत से क्यों नाखुश है रूस, इसका यूक्रेन से है कनेक्शन

Indo Western Outfit Ideas : इस Festive Season दिखना है सबसे अलग, तो इन outfit ideas को करें फॉलो

World Heart Day 2024 : आपके दिल का खास ख्याल रखता है पिस्ता, जानिए इसके 5 गजब के फायदे

अगला लेख