Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गर्मियों में सेहत और सुंदरता का साथी नारियल पानी, जानिए 8 फायदे

हमें फॉलो करें गर्मियों में सेहत और सुंदरता का साथी नारियल पानी, जानिए 8 फायदे
तीखी धूप, गर्म हवाएं और बढ़ते तापमान में शरीर को ठंडक के लिए हम तरह-तरह के कोल्ड ड्रिंक्स पिते है। लेकिन अगर आप कोई ऐसा पेय चुनना चाहते हैं जो गर्मियों में शरीर में ठंडक के साथ ही आपकी सुंदरता और सेहत को भी दुरुस्त रखे, तो जान लीजिए नारियल पानी पीने के बेहतरीन फायदे-
 
1. नारियल पानी एक लो कैलोरी पेय है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो एसिड, एंजाइम्स, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन व विटामिन सी आदि होते हैं, जो त्वचा को चमकदार और मुलायम बनाते हैं।
 
2. अगर आपको शराब के नशे का हैंगओवर हो तब आप नारियल पानी पी लीजिए, कुछ ही देर में आपका हैंगओवर उतर जाएगा।
 
3. इसे पीने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है जिससे किसी भी बीमारी से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
4. इसमें मौजूद तत्व बढ़ती उम्र के लक्षणों को आने से रोकते हैं और वे अधिक उम्र में भी जवान दिख सकती हैं।
 
5. नारियल के पानी में दूध से ज्यादा पोषक तत्व होते हैं, क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल और वसा की मात्रा नहीं होती है। वजन कम करना हो तब भी इसे पीना कारगर होता है।
 
6. इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट और पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लडप्रेशर और दिल की गतिविधियों को दुरुस्त करने में मदद करता है।
 
7. इसे पीने से पाचनक्रिया भी दुरुस्त रहती है।
 
8. किडनी में पथरी की समस्या व किडनी की कोई भी अन्य समस्या होने पर इसे पीने से फायदा होता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

होली पर दोहे : बच्चों की हुड़दंग है