सहजन मोदी जी को भी है पसंद, 10 फायदे यकीनन चकित कर देंगे आपको

Webdunia
drum stick
 
दक्षिण भारतीय घरों में सहजन फली (drum stick) का प्रयोग बहुत ज्यादा किया जाता है। आयुर्वेद में सहजन को अमृत समान माना गया है। इसे सुपरफूड भी कहा जाता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कम करने में बहुत कारगर है। ये फली कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है।

सहजन फली में विटामिन-ए, बी 1, बी 2, बी 3 और बी 6 पाया जाता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम की मात्रा भी पाई जाती है। सहजन शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है। प्रधानमंत्री मोदी जी को भी सहजन बहुत पसंद है। वे अपनी बातों में इसका जिक्र भी करते हैं। 
 
सहजन फली को ड्रमस्टिक और मोरिंगा भी कहा जाता है, क्योंकि यह कुछ ज्यादा ही लंबी और हल्की सी कड़क होती है। सहजन के साथ ही इसके बीज, पत्तियां, फल और जड़ का भी इस्तेमाल किया जाता है, जो एक दवाई के रूप में काम करती है।

यह एक सुपरफूड के तौर पर उपयोगी है। यदि डायबिटीज (Diabetes) रोगी सहजन का पराठा खाते हैं तो उनका शुगर लेवल मेंटेन रहता है। हालांकि सभी लोग इसे नहीं खाते हैं, लेकिन इसके सेवन के अनेक फायदे (Sahjan ke Fayde) है। 
 
यहां जानिए सहजन खाने के फायदे 10 सेहत फायदे... (drum stick benefits)। आप ‎यकीनन ‎चकित रह जाएंगे। 
 
1. सहजन फली का इस्तेमाल डायबिटीज, मोटापा तथा अस्थमा रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद समझा जाता है।
 
2. सहजन आंखों के रोगों में फायदा पहुंचाती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आंखों की रोशनी और रेटिना से जुड़ी समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
 
3. इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। 
 
4. सहजन फली में नियाजिमिसिन तत्व पाया जाता है, जिसस कैंसर सेल्स नहीं बनते हैं। 
 
5. इसमें मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत करता है। 
 
6. सहजन फली में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है इससे जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है। 
 
7. शरीर में आयरन की कमी होने पर पालक की जगह इसका सेवन भी किया जा सकता है। इसके सेवन से खून भी साफ रहता है। 
 
8. इसके सेवन से डिप्रेशन, घबराहट और थकावट में राहत मिलती है। 
 
9. सहजन फली में मौजूद विटामिन-बी पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने में मदद करता है। 
 
10. सहजन फली में मौजूद तत्व स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। 

drum stick
ALSO READ: भीमसेनी, पहाड़ी और सामान्य, जानिए कपूर के 3 प्रकार और सेहत के चमत्कार

सम्बंधित जानकारी

Show comments

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है आंवला और शहद, जानें 7 फायदे

थकान भरे दिन के बाद लगता है बुखार जैसा तो जानें इसके कारण और बचाव

गर्मियों में करें ये 5 आसान एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

गर्मियों में पहनने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 फैब्रिक, जानें इनके फायदे

फ़िरदौस ख़ान को मिला बेस्ट वालंटियर अवॉर्ड

01 मई: महाराष्ट्र एवं गुजरात स्थापना दिवस, जानें इस दिन के बारे में

चित्रकार और कहानीकार प्रभु जोशी के स्मृति दिवस पर लघुकथा पाठ

गर्मियों की शानदार रेसिपी: कैसे बनाएं कैरी का खट्‍टा-मीठा पना, जानें 5 सेहत फायदे

Labour Day 2024 : 1 मई को क्यों मनाया जाता है मजदूर दिवस?

अगला लेख