सेहत और सुंदरता दोनों के लिए बेमिसाल है सोयाबीन, जानिए फायदे

Webdunia
सेहत और सुंदरता के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है सोयाबीन इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, इसलिए इन्हें खाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। लेकिन सोयाबीन का सेवन सिर्फ स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि सुंदरता बढ़ाने में भी फायदेमंद होता है। आइए, जानते हैं कि सोयाबीन के सेवन से कौन से सौन्दर्य लाभ मिल सकते है -
 
1 घने और चमकदार बाल : अगर आप लंबे, घने और चमकदार बाल पाना चाहती हैं, तो सोयाबीन का सेवन आपकी मदद करेगा। इसमें भारी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, यह आपके बालों को घना व चमकदार बनाने में सहायक होता है।
 
2 चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा : सोयाबीन का सेवन करने के अलावा इसे चेहरे पर लगाना भी फायदेमंद होता है। इसके लिए सोयाबीन को पानी में कुछ घंटे भिगोएं फिर इसे पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 15-20 मिनट लगाकर रखें फिर पानी से चेहरा धो ले।
 
3 मजबूत नाखून : आपके नाखून की खूबसूरती और चमक इस बात पर निर्भर करती है कि आपके शरीर को सही मात्रा में प्रोटीन मिल रहा है या नहीं। सोयाबीन का सेवन नाखूनों को मजबूत बनाता है।
 
4 बेसमय झुर्रियों से छुटकारा : सोयाबीन का नियमित सेवन करने से शरीर में एस्ट्रोजन बनने लगता है, जो कि दाग-धब्बों और झुर्रियों को दूर करने में मदद करता है।
 
5 दूर करे कमजोरी : कई लोगों को थोड़ा सा काम करने के बाद ही थकान और कमजोरी फील होने लगती है। ऐसे में सोयाबीन का सेवन शरीर में ऊर्जा को बढ़ाने में सहायक होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सुबह खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बढ़ सकती है एसिडिटी और पाचन की परेशानी

बॉडी पर तिल क्यों निकलता है? जानिए इसके पीछे छुपे साइंटिफिक और स्किन से जुड़े राज

भारत के इन राज्यों में अल्पसंख्यक हैं हिंदू? जानिए देश के किस राज्य में सबसे कम है हिन्दू आबादी

क्या होता है तुगलकी फरमान? जानिए कहां से आया यह शब्द

बरसात में कपड़ों से सीलन की स्मेल हटाने के लिए ये होममेड नुस्खा जरूर आजमाएं

सभी देखें

नवीनतम

क्या भारत में वैध है लॉटरी का खेल, जानिए कैसे काम करता है यह सिस्टम

शिव के विषपान प्रसंग पर हिन्दी कविता : नीलकंठ

हरियाली अमावस्या पर पुष्य नक्षत्र में लगाएं ये 5 शुभ पौधे और पाएं ये 5 फायदे

Bal Gangadhar Tilak Jayanti 2025: क्यों आज भी प्रासंगिक हैं तिलक के विचार? पढ़े उनसे सीखने वाली खास बातें

चंद्रशेखर आजाद जयंती: एक महान क्रांतिकारी को शत्-शत् नमन

अगला लेख