सूर्य नमस्कार के 10 चमत्कार, आपको पता है या नहीं?

Webdunia
दिन की अच्छी शुरुआत करने के लिए सूर्य नमस्कार सबसे अच्छा व्यायाम है। जिस प्रकार 12 राशियां, 12 महीने होते हैं, उसी प्रकार सूर्य नमस्कार भी 12 स्थितियों से मिलकर बना है। सूर्य नमस्कार के एक पूर्ण चक्र में 12 स्थितियों को क्रम से दोहराया जाता है तथा इन 12  स्थितियों के अनुसार 12 बीज मंत्र होते हैं तथा इन 12 स्थितियों के अलग-अलग लाभ होते हैं। 
 
पेट की मांसपेशियां मजबूत हो जाती हैं उससे पाचन शक्ति बढ़ती है।
 
शरीर के ज्यादा वजन को घटाने में मददगार। 
 
आलस्य को दूर भगाता है, दिमाग को ठंडा रखता है। 
 
शरीर में खून का प्रवाह तेज होने से ब्लड प्रेशर की बीमारी में आराम मिलता है।
 
बालों को असमय सफेद होने, झड़ने व रूसी से बचाता है।
 
व्यक्ति में धीरज रखने की क्षमता बढ़ती है।
 
सहनशीलता बढ़ाने और क्रोध पर काबू रखने में मददगार।
 
शरीर में लचीलापन आता है, जिससे पीठ और पैरों के दर्द की आशंका कम होती है।
 
प्राकृतिक रूप से विटामिन डी मिलता है जो हड्डियों को मजबूत करने और आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद है।
 
त्वचा के रोग खत्म हो जाते हैं।
सावधानियां
 
सूर्य नमस्कार सुबह शौच के बाद पूर्व दिशा में मुख करके ही करना चाहिए।
 
सूर्य नमस्कार करते समय शरीर की प्रत्येक क्रिया को ध्यानपूर्वक व आराम से करना चाहिए।
 
ज्ञान के अभाव में किसी योग विशेषज्ञों के निर्देशक के अनुसार ही करना चाहिए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

21 मई : राजीव गांधी की पुण्यतिथि, जानें रोचक तथ्य

अपनी मैरिड लाइफ को बेहतर बनाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन

क्या है Male Pattern Baldness? कहीं आप तो नहीं हो रहे इसके शिकार

अगला लेख