खाने में तड़का जरूर लगाएं, सेहत के 5 फायदे पाएं

Webdunia
खाने को कुछ अलग स्वाद देकर उसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए तड़का लगाया जाता है, ताकि सभी मसालों का सही स्वाद उसमें घुल जाए। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि तड़का लगाने से सेहत को भी कई फायदे होते हैं। फिलहाल जानिए यह 5 फायदे... 
 
1 तड़का आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर आपको इंफेक्शन और सर्दी जुकाम जैसी अन्य बीमारियों से भी बचाता है। इसका प्रमूख कारण है इसमें लहसुन का प्रयोग, जो ज्यादातर इन स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के तौर पर प्रयोग होता है। 
 
2 यह आपको शरीर के विभिन्न अंगों में अक्सर होने वाले दर्द से भी निजात दिलाता है। क्योंकि इसमें खड़े मसालों, जैसे लाल मिर्च, काली मिर्च आदि का प्रयोग होता है जो विटामिन्स देने के साथ ही दर्द से राहत दिलाती हैं। मोटापे को रोने में भी यह फायदेमंद है।
 
3 तड़के में प्रयुक्त होने वाली राईं और जीरा, आपको पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के साथ ही मांसपेशीय एवं हड्डी के दर्द से राहत देने में सहायक है। इतना ही नहीं यह कोलेस्ट्रॉल कम करने और इम्यून पावर बढ़ाने में भी सहायक है।
 
4 कड़ीपत्ते के बिना तड़के का सही स्वाद ही नहीं आता। बेहतरीन स्वाद के साथ-साथ यह आपको कई विटामिन्स देता है और आपके पाचन तंत्र व दिल को स्वस्थ्य रखने में मददगार है। डायबिटीज से बचने और बालों को काला बनाए रखने का यह तरीका लाभप्रद है।
 
5 तड़के में हल्दी का प्रयोग आपको इंफेक्शन से बचाता है और एंटीबायोटिक तत्व, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर आपके स्वास्थ्य की रक्षा करती है। वहीं सर्दी से भी आपको बचाने में यह मदद करती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

अपनों का दिन बनाएं मंगलमय, भेजें सुन्दर आध्यात्मिक सुप्रभात् संदेश

रात को शहद में भिगोकर रख दें यह एक चीज, सुबह खाने से मिलेंगे सेहत को अनगिनत फायदे

इम्युनिटी बढ़ाने के साथ दिन भर तरोताजा रखेंगे ये गोल्डन आइस क्यूब, जानिए कैसे तैयार करें

कॉर्टिसोल हार्मोन को दुरुस्त करने के लिए डाईट में शामिल करें ये 4 चीजें, स्ट्रेस को कहें बाय-बाय

क्या प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेने से जल्दी आता है बुढ़ापा, जानिए सच्चाई

सभी देखें

नवीनतम

23 मार्च भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु का शहीदी दिवस

वेंटिलेटर पर रिफिल

विश्व मौसम विज्ञान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इस वर्ष की थीम

कवि विनोद कुमार शुक्ल, ज्ञानपीठ सम्मान की खबर और उनसे मिलने की एक चाह

हर मौसम में काम आएंगे पानी के संकट से बचने के ये 10 तरीके

अगला लेख