Benefits of yoga : कपालभाती के नियमित अभ्यास से रहें फिट, जानिए Expert Advice

Webdunia
सेहतमंद रहने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी जाती है। योग के माध्यम से मन- मस्तिष्क को शांत रखा जा सकता है वहीं शरीर को फिट रखने के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है। वहीं प्राणायाम में कपालभाती का बहुत महत्व होता है। इसका नियमित अभ्यास आपको बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है।
 
हमने बात की योग प्रशिक्षक संगीता दुबे से और जाना कपालभाती के लाभ के बारे में। और इसे घर पर कैसे किया जा सकता है? आइए जानते हैं।
 
योग प्रशिक्षक संगीता दुबे बताती हैं कि कपालभाती को प्राणायाम का एक हिस्सा माना गया है। इसमें तेजी से सांस छोड़ने की क्रिया की जाती है जिससे विभिन्न बीमारियों का इलाज हो सकता है। कपालभाती 2 शब्दों से मिलकर बना है कपाल यानी माथा और भाती का अर्थ है तेज। कपालभाती प्राणायाम करने से शरीर के सभी अंग अच्छी तरह  से कार्य करने में सक्षम होते हैं और खून को शुद्ध करने में मदद मिलती है।
 
कपालभाती को घर पर कैसे करें?
 
अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखते हुए पद्मासन, सुखासन या वज्रासन में बैठ जाएं। अपने हाथों को घुटनों पर रखें और एक लंबी गहरी सांस अंदर लें।
 
सांस छोड़ते हुए अपने पेट को अंदर की ओर खींचें। पेट की मांसपेशियों के सिकुड़ने को आप अपने पेट पर हाथ रखकर महसूस भी कर सकते हैं। नाभि को अंदर की ओर खींचें।
 
जैसे ही आप पेट की मांसपेशियों को ढीला छोड़ते हैं, सांस अपने आप ही आपके फेफड़ों में पहुंच जाती है।
 
कपालभाती 5 मिनट से शुरू करके 10 और 30 मिनट तक किया जा सकता है।
 
कपालभाती प्राणायाम करते समय जोर से सांस को बाहर छोड़ें।
 
सांस लेने के लिए अधिक चिंता न करें।
 
आप जैसे ही अपने पेट की मांसपेशियों को ढीला छोड़ते हैं, आप अपने आप ही श्वास लेने लगते हैं।
 
कपालभाती के लाभ
 
यह पाचन क्रिया को अच्छा करता है और पोषक तत्वों को बढ़ाता है।
 
यह वजन कम करने में मदद करता है।
 
नाड़ियों का शुद्धिकरण करता है।
 
रक्त शुद्ध होता है और चेहरे पर चमक बढ़ाता है।
 
मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को ऊर्जावान करता है।
 
मन को शांत करता है।
 
कपालभाती से एसिडिटी व गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

अगला लेख