Festival Posters

पाना चाहते हैं तेज दिमाग तो खाएं ये 5 जबरदस्त सुपरफूड

Webdunia
ऐसा कौन नहीं चाहता कि उनका दिमाग तेज हो जाएं, चीजें जल्दी समझ आए और लंबे समय तक याद भी रहे। अगर आप दिमाग की कार्यक्षमता में वृद्धि करना चाहते हैं या अपने बच्चों का माइंड शार्प करना चाहते हैं तो डाइट में शामिल करें ये 5 जबरदस्त सुपरफूड -
 
1 अखरोट - अखरोट आपके दिल और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद है। यह अल्फा इनोलेनिक एसिड के साथ-साथ अन्य पोषण तत्वों से भरपूर है। यह दिमाग तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचाकर रक्तसंचार को बढ़ाता है जिससे दिमागी क्षमता में इजाफा होता है।
 
2 जैतून - जैतून का तेल यानि ऑलिव ऑइल, मोनोसेच्युरेटेड फैट से भरपूर होता है जो आपके दिमाग को लंबे समय तक स्वस्थ व सुरक्षित बनाए रखने में मदद करता है।
 
3 बेरी - ब्लूबेरी हो स्ट्रॉबेरी या ब्लैक बेरी, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह फल आपके दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद है। यह आपकी एकाग्रता में वृद्धि करने में भी सहायक है।
 
4 कॉफी - कॉफी में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो न केवल आपके तनाव को कम करने में मददगार हैं बल्कि दिमागी क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करते हैं।
 
5 अवोकाडो - इसमें पाया जाने वाला मोनोसैच्युरेटेड फैट वैस्कुलर हेल्थ को बेहतर बनाता है और रक्तसंचार में भी वृद्धि करता है जिससे दिमाग की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नमक, थोड़ा ही सही पर हर जगह जरूरी

होली पर लघुकथा: स्मृति के रंग

Holi Essay: होलाष्टक, होलिका दहन और धुलेंड़ी पर हिन्दी में रोचक निबंध

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

सभी देखें

नवीनतम

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

Holi Thandai: ऐसे बनाएं होली पर भांग की ठंडाई, त्योहार का आनंद हो जाएगा दोगुना

National Science Day: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

Holi Essay: होलाष्टक, होलिका दहन और धुलेंड़ी पर हिन्दी में रोचक निबंध

अगला लेख