Hanuman Chalisa

नई मां के लिए खास टिप्स, यह 6 चीजें बढ़ाएंगी दूध

Webdunia
मां का पहला दूध बच्चे के लिए अमृत समान होता है, जो उसे पोषण प्रदान करता है। वहीं मां के लिए भी स्तनपान कराना दुनिया का सबसे बड़ा सुख होता है।  लेकिन कई बार कुछ विशेष कारणों से स्तन में दूध की कमी हो जाती है, जिससे बच्चे को पर्याप्त भोजन नहीं मिल पाता। यह स्थिति मां और नवजात दोनों के लिए समस्या पैदा करती है। हम बता रहे हैं कुछ ऐसे उपाय, जो इस समस्या से आपको बचाने में मदद करेंगे। जानिए प्राकृतिक रूप से दूध बढ़ाने के कुछ विशेष उपाय - 
 
1 पौष्टिक भोजन -  पौष्टिक भोजन करने से मां के शरीर में दूध की मात्रा बढ़ने लगती है। शरीर में दूध उत्पादन के लिए अच्छे और पौष्टिक खानपान की बहुत आवश्यकता होती है। जौ, दलिया और दूध को खाने से भी काफी लाभ मिलता है। । 
 
2 सूखे मेवे - मां बनने के बाद जितना हो सके सूखे मेवों का सेवन करना चाहिए। काजू, बादाम, पिस्ता जैसे मेवे स्तनों में दूध की मात्रा को बढ़ाते हैं। साथ ही ये विटामिन, मिनरल और प्रोटीन से भी भरपूर होते हैं। 
 
3 तुलसी और करेला - तुलसी को सूप या शहद के साथ खाया जा सकता है, या फिर आप इसे चाय में डाल कर भी ले सकती हैं। करेला महिलाओं में लैक्‍टेशन सही करता है। करेला बनाते वक्‍त हल्‍के मसालों का ही प्रयोग करें ताकि यह आसानी से हजम हो सकें।
 
4 सौंफ - आयुर्वेद के अनुसार सौंफ का सेवन स्तनों में दूध की कमी को दूर करने में मदद करता है। इसलिए आप स्तनों में दूध की मात्रा को ठीक करने के लिए सौंफ का सेवन कर सकती हैं।
 
5 लहसुन -  लहसुन खाने से भी दूध बनने की क्षमता बढ़ती है। लहसुन को कच्चा खाने की बजाए उसे पकाकर खाना अधि‍क लाभप्रद होगा। अगर आप लहसुन को नियमित खाती हैं तो आपको लाभ अवश्य होगा।
 
6 शिशु को स्तनपान कराते समय स्तन को बराबर बदलते रहना चाहिए। इससे शरीर में दूध बढ़ेगा। साथ ही ऐसा करने से आपका बच्चा भी आराम से स्तनपान कर सकेगा। 
 
जन्म के बाद एक घंटे तक नवजात शिशु में स्तनपान करने की तीव्र इच्छा होती है। इसलिए जन्म के बाद जितनी जल्दी मां, बच्चे को दूध पिलाना शुरू कर दे, उतना अच्छा है। आमतौर पर जन्म के 45 मिनट के अन्दर स्वस्थ बच्चों को स्तनपान शुरू करवा देना चाहिए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

Rajaram Mohan Roy: आधुनिक भारत के जनक राजाराम मोहन राय की जयंती, जानें उनके विचार

लघुकथा: 'क्या आपने !'

अगला लेख