चैत्र नवरात्रि 2021- उपवास में पिएं ये 9 एनर्जी ड्रिंक, दिनभर रहेगी ताजगी

Webdunia
चैत्र नवरात्रि अक्सर गर्मी के दिनों में आती है। इस दौरान सूरज का ताप अधिक बढ़ जाता है। लेकिन मां की आराधना करने का मन भी करता है। लेकिन अक्सर पानी की कमी हो जाने से, किसी प्रकार के विटामिन की मात्रा कम होने से कई भक्तजन नवरात्रि नहीं कर पाते हैं या बीच में ही छोड़ना पड़ जाती है। गर्मी में इन पेय पदार्थ का सेवन करने से संभवतः माता रानी की भक्ति करने में कोई अड़चन नहीं आएगी। तो आइए जानते 9 दिन के 9 एनर्जी पेय पदार्थ के बारे में-
 
1. नारियल पानी- नारियल का पानी पीने से आपका एनर्जी लेवल एकदम से बढ़ जाएगा और ताजगी महसूस करेंगे। गर्मी के दिनों में उपवास करना सेहत के बहुत अधिक अच्छा नहीं होता है। इसलिए अपनी सेहत का ख्याल रखते हुए दिनभर में 1 नारियल पानी जरूर पिएं। इसे पीने से आपको पेट में जलन भी नहीं होंगी।
 
2. गन्ना ज्यूस- दिनभर में जब भी आपको अपना एनर्जी लेवल कम लगता है या बहुत अधिक कमजोरी महसूस होती है। तब सबसे पहले गन्ने का ज्यूस पिएं। यह आपकी थकावट भी मिटाएगा और आप तरोताजा महसूस करेंगे।
 
3. छाछ- गर्मी में उपावस करना थोड़ा जोखिमभरा हो सकता है। लेकिन मां की आराधना करना भी जरूरी है। ऐसे में आप एक गिलास छाछ जरूर पिएं। इससे लू का खतरा नहीं रहेगा। छाछ में आप जीरा और फरियाली नमक डाल सकते हैं।
 
4. सौंफ का पानी- सौंफ का पानी पीने से आपके पेट की जलन भी कम हो जाएगी और यह बॉडी को हाइड्रेट रखेगा। सौंफ का पानी बनाने के लिए सौंफ को कम से कम 6 घंटे के लिए गला दें और बाद में पानी में उबालकर ठंडा करके पी सकते हैं।
 
5. नींबू पानी- नींबू पानी गर्मी का सबसे अच्छे पेय में गिना जाता है। इसे पीने से आप में विटामिन्स की कमी नहीं होती है, डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती, बीपी की समस्या नहीं होगी।
 
6. कैरी पना- जी हां, गर्मी के मौसम में अगर आप उपवास करते हैं तो कैरी पना जरूर पिएं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले कैरी के पिस कर उन्हें कुकर में बाफ लें। ठंडा होने बाद उसे मिक्सर में डाल दें। कैरी के साथ उसमें थोड़ा-सा पुदीना, फरियाली नमक, सिंका हुआ जीरा डालकर सभी को एक साथ पिस लें। बर्तन में निकालकर उसमें अपने अनुसार पानी मिक्स कर लें। आपका पना तैयार है।
 
7. तरबूज शरबत- तरबूज का ज्यूस पीने से पानी की मात्रा पूरी होती है। आप दिन में या संध्या के समय फलाहारी करने के दौरान पी सकते हैं। गर्मी के लिहाज से हेल्थ के लिए काफी अच्छा रहेगा।
 
8. एप्पल शेक- जी हां, अगर आप सिर्फ एक वक्त ही फलाहार करते हैं, गर्मी के मौसम यह हेल्थ के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए किसी भी एक वक्त एप्पल शेक भी पी सकते हैं। इससे आपका पेट भी भरा रहेगा और कमजोरी भी नहीं लगेगी।
 
9. बनाना शेक- चैत्र नवरात्रि के दौरान कई सारी चीजें तेल और आलू से बनी होती है। इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। ऐसे में आप एक वक्त बनाना शेक या चीकू शेक भी पी सकते हैं। यह काफी हैवी होते हैं। वहीं एक वक्त फलाहार कर सकते हैं।

ALSO READ: Today’s fast recipe: चटपटा फलाहारी नमकीन बनाने की आसान रेसिपी

ALSO READ: Lockdown ने सिखाए जीवन जीने के 10 सबक, आने वाली पीढ़ी भी रखेगी याद
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस रजाई के आगे बड़े ब्रांड के हीटर भी हैं फेल, जानिए कौन सी है ये जादुई रजाई

हर शहर में मिलती है मुरैना की गजक, जानिए क्यों है इतनी मशहूर?

क्या सिर्फ ठंड के कारण ज्यादा कांपते हैं हाथ पैर? पूरी सच्चाई जानकर हो जाएंगे हैरान

भारत की पवित्र नदियों पर रखिए अपनी बेटी का नाम, मीनिंग भी हैं बहुत खूबसूरत

क्या सुबह के मुकाबले रात में ज्यादा बढ़ता है ब्लड प्रेशर? जानिए सच्चाई

सभी देखें

नवीनतम

Republic Day 2025 : गणतंत्र दिवस के निबंध में लिखें लोकतंत्र के इस महापर्व के असली मायने

हर्षा रिछारिया से पहले चकाचौंध छोड़ अध्यात्म की राह पर निकलीं ये मशहूर एक्ट्रेसेस, सन्यास को बनाया जीवन

रिपोर्ट में मिस्‍सी रोटी को बताया घटिया, जानिए क्‍यों उठा रोटी पर विवाद

कौन हैं स्वामी कैलाशानंद गिरी, स्टीव जॉब्स की पत्नी के अलावा कौन से सेलेब्रिटीज़ हैं इनके भक्त

रात में बच्चों के कपड़े क्यों नहीं सुखाने चाहिए घर से बाहर, जानिए सच्चाई

अगला लेख