Festival Posters

Coronavirus : कोरोना काल में बदल दें नहाने का तरीका, जानिए कैसे करें शरीर की सफाई

Webdunia
कोरोनावायरस से बचने के लिए तमाम तरह के तरीके अपनाए जा रहे हैं जिसमें सबसे ज्यादा जिस चीज पर जोर दिया जा रहा है, वह है साफ-सफाई व व्यक्तिगत हाइजीन। इसका विशेष तौर पर ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। वैसे भी स्वस्थ जीवन के लिए साफ-सफाई रखना जरूरी भी है। आप व्यक्तिगत सफाई के लिए नियमित नहाते ही होंगे। लेकिन कोरोना काल में वायरस से बचाव के लिए घर से बाहर जाने व वापस आने पर यह जिम्मेदारी और बढ़ जाती है और जोर भी दिया जा रहा है कि वायरस से बचाव के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। जरूरी है कोरोना काल में नहाने के तरीके में बदलाव की। तो आइए जानते हैं कैसे करें शरीर की सफाई?
 
*नहाने के लिए यदि आप ठंडे पानी का इस्तेमाल करती हैं तो इसकी जगह गर्म पानी का इस्तेमाल करें जिससे कि संक्रमण का खतरा कम हो जाए।
 
*नहाने के गर्म पानी में नींबू डालें और इस पानी से नहाएं। इससे आपको ताजगी तो मिलेगी ही, साथ ही बॉडी भी क्लीन होगी।
 
*नहाते समय यदि बालों को आप नहीं धोते हैं तो इसे भी धोना शुरू करें, क्योंकि हमारे बाल बहुत जल्दी गंदे होते हैं इसलिए इनकी सफाई पर ध्यान दें। आप शैम्पू से अपने बालों को अच्छी तरह से धोएं।
 
*नहाने के समय अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ करें। इसके लिए आप गर्म पानी में नींबू, नमक व शैंपू डालें। इसमें कुछ देर तक अपने हाथों को डुबोकर रखें। फिर ब्रश से इन्हें अच्छी तरह से साफ करें व अपने नाखूनों को भी साफ करें।
 
*नहाते समय अपनी नाभि की सफाई करें। इसके लिए आप रूई का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। रूई को हल्के गरम पानी में भिगाकर नाभि को आसानी से साफ किया जा सकता है, साथ ही आप रात में तेल डालकर सो सकते हैं और सुबह इसे अच्छी तरह से साफ कर लें।
 
* कानों की सफाई पर भी ध्यान दें। कानों को अच्छी तरह से अंदर तक साफ करें, क्योंकि कानों के अंदर बैक्टीरिया छिप सकते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Holi Thandai: ऐसे बनाएं होली पर भांग की ठंडाई, त्योहार का आनंद हो जाएगा दोगुना

Holi Essay: होलाष्टक, होलिका दहन और धुलेंड़ी पर हिन्दी में रोचक निबंध

शक्ति के बिना अधूरे हैं शक्तिमान: नारी शक्ति के 8 स्वर्णिम प्रमाण

हिन्दी कविता : होलिका दहन

होली पर लघुकथा: स्मृति के रंग

सभी देखें

नवीनतम

जमाने का सबसे बड़ा रोग!

मिसाल है माननीयों की दूरदर्शिता

सपने में घर के चौखट से बातचीत

Holi n Bhang: होली पर चढ़ा भांग का नशा कैसे उतारें, पढ़ें 10 लाभकारी टिप्स

Dhulandi 2026: धुलेंडी पर क्या करें और क्या नहीं, जानिए खास बातें

अगला लेख