Hanuman Chalisa

कोरोना काल में कर रहे हैं दिवाली की सफाई तो सेहत को हो सकता है नुकसान, जानें जरूरी बातें

Webdunia
दिवाली के त्योहार के नजदीक आते ही हम सब तमाम तरह की तैयारियों में लग जाते हैं जिसमें साफ-सफाई हम सबके लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। लेकिन कोरोना काल में दिवाली की सफाई हमारे स्वास्थ्य के लिए घातक सिद्ध हो सकती है। ऐसा क्यों? आइए जानते हैं।
 
दरअसल, दिवाली के समय हम सामानों पर जमी सालभर की डस्ट को साफ करते हैं, यानी अपने घर की कोने-कोने की सफाई करते है, लेकिन यह धूल कोरोना में फैलाव करने का एक कारण है। जब हम डस्क को साफ करते हैं, , तो ये हमारे फेफड़ों में पहुंचकर इन्फेक्शन की शुरुआत करती है। फिर यह डस्ट और फंगस आपके फेफड़ों में धीरे-धीरे सेप्सिस यानी वायरस के लिए खाने-पीने और इसे बढ़ाने के लिए सामग्री बनाती है यानी कि वायरस को और बढ़ाने का काम करता है।
 
इसकी चपेट में वे लोग बहुत जल्दी आते हैं जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर है या जिन लोगों को पहले से कोई गंभीर बीमारी है, जैसे हृदयरोग, अस्थमा, एलर्जी या सांस लेने में समस्या है तो उनके लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है। आप पर बीमारी तब ज्यादा हावी होती है, जब आपका शरीर अंदर से कमजोर होता है, यानी आपकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है।
 
दिवाली के सीजन के दौरान वातावरण गर्मी और उमस से ठंडी की तरफ जाता है यानी मौसम बदलता है। इस बात से हम सभी वाकिफ हैं कि मौसम के बदलने के साथ ही हम स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से भी घिरते हैं। ऐसे में सीजन चेंज होने के कारण और दिवाली की सफाई करने के दौरान शरीर में थकान के कारण हमारा इम्यून सिस्टम बहुत कमजोर हो जाता है। ऐसे में कोरोनावायरस हम पर हावी हो सकता है।
 
इसलिए यह दिवाली कोरोना काल की दिवाली है तो आप खुद और अपने परिवार की सेहत का ख्याल रखें। इस साल की दिवाली में डस्ट और धूल के संपर्क में आने से बचें। सफाई करें लेकिन उन चीजों की जिनका आप रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि उनमें इतनी धूल नहीं होती है। वहीं यदि आप पुरानी चीजों को निकालकर साफ करेंगे तो डस्ट के संपर्क में आएंगे, जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकती है। इसलिए कोरोना काल में वक्त सिर्फ समझदारी और जागरूकता के साथ कदम बढ़ाने का है।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख