Hanuman Chalisa

Safety tips : बस द्वारा कैसे करें यात्रा, जानिए क्या सावधानियां रखें?

Webdunia
कोरोनावायरस की वजह से पूरी दुनिया खौफ में है। कोरोना का संक्रमण लगातार फैलता हुआ देख लोग घरों से बाहर निकलने के बारे में सोच रहे हैं। हालांकि जरूरी काम की वजह से लोग बस व मेट्रो में सफर करने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में सावधानी बरतना बहुत जरूरी हो जाता है।
 
बस या मेट्रो में कई लोग सफर करते हैं। उनमें ऐसे भी लोग होते हैं, जो फ्लू के लक्षणों से भी पीड़ित रहते हैं। हालांकि यह नहीं कहा जा सकता है कि ये लक्षण कोरोनावायरस के ही हैं, लेकिन सावधानी तो जरूरी है ही। तो आइए जानते हैं, ऐसे में आपको किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए?
 
बस में सफर करने के दौरान आप लोगों से उचित दूरी बनाकर रखें।
 
ऐसे व्यक्ति जो खांस या छींक रहे हैं, उनसे दूरी बनाकर रखें और उनके साथ सीट शेयर न करें।
 
बस या मेट्रो में सफर करने के दौरान किसी भी चीज जैसे हैंगर को पकड़ने से बचें, क्योंकि ऐसे कई लोग हैं, जो छींकने या खांसने के बाद हाथों का इस्तेमाल करते हैं फिर इन्हीं हाथों से मेट्रो या बस के हैंगर को पकड़ते हैं। इसलिए कोशिश करें कि हैंगर को न पकड़ना पड़े।
 
बस में सफर करने के दौरान आप इस बात का ख्याल रखें कि आपने ग्लव्स जरूर पहने हों।
 
मास्क का इस्तेमाल करना न भूलें। इस बात पर बिलकुल भी लापरवाही न बरतें। भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से पहले मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।
 
सफर के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ करें।
 
अपने घर के बुजुर्गों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल न करने दें और न ही छोटे बच्चों को ले जाएं।
 
अपने चेहरे को बार-बार छूने से बचें। यदि आप सफर कर रहे हैं तो इस बात का ख्याल रखें कि अनजाने में यदि आपने किसी चीज को टच करके अपने चेहरे को छुआ तो संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है इसलिए इस बात का ख्याल रखें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

Rajiv Gandhi: 21 मई: राजीव गांधी पुण्यतिथि पर जानें उनका जीवन और 4 प्रमुख योगदान

Cashew health effects: प्रतिदिन 5 काजू खाने से क्या होगा सेहत पर असर

अगला लेख