khatu shyam baba

बदलते मौसम में जानिए ये उपाय, ताकि आप सर्दी, खांसी और फ्लू की चपेट में न आएं

Webdunia
मौसम में परिवर्तन होने पर सर्दी, खांसी और फ्लू का संक्रमण होना आम बात है। लेकिन यह समस्याएं ठीक होने में काफी वक्त लेती हैं, और कई बार तो आपके व्दारा किए गए सारे जतन इन पर नाकाम साबित होते होते हैं। ब्रिटिश शोधकर्ताओं के अनुसार, कोल्ड वायरस 37 डिग्री सेल्स‍ियस से कम तापमान पर सक्रिय हो जाते हैं, और खानपान पर ध्यान देकर, इन्हें आसानी से रोका जा सकता है। आइए जानते हैं, सर्दी, खांसी और फ्लू का संक्रमण होने पर किन बातों का रखें ध्यान -
 
 
क्या खाएं -
1 दिनभर खूब पानी पिएं, लेकिन पानी उबला हुआ हो इस बात का ध्यान रखें । कम से कम 6 से 7 ग्लास लिक्विड डायट जरूर लें।
 
2 लहसुन और मिर्च को भोजन में शामिल करें। लहसुन गर्म होने के साथ ही एंटीबैक्टीरियल होता है, और मिर्च में कैप्सैसिन नामक तत्व पाया जाता है, जो नेजल और साइनस कंजेक्शन ठीक करने में सहायक होता है।
 
3 विटामिन- सी युक्त फल और सब्जियों का प्रयोग अधिक से अधिक करें। मशरूम, नींबू और शहद को डायट में शामिल करें।
 
4 जिंक युक्त भोज्य पदार्थों का भरपूर प्रयोग करें। रेड मीट, अंडा, दही, साबुत अनाज को भोजन में शामिल करें।
 
5 अगर आप मांसाहारी हैं, तो चिकन सूप का प्रयोग जरूर करें। इसमें सिस्टाइन नामन तत्व पाया जाता है, जो कफ को ढीला करने में मदद करता है।
 
कब जाएं डॉक्टर के पास -
1 अगर हरे या पीले रंग का कफ निकलने लगे ।
2 सांस लेने में तकलीफ हो रही हो ।
3 उपाय करने के बावजूद बुखार 2 - 3 दिन से ज्यादा समय तक रहे ।
4 सिर, कान और मसूड़ों में तेज दर्द होने की स्थ‍िति में ।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में आइस एप्पल खाने के फायदे, जानें क्यों कहलाता है सुपरफ्रूट

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

गर्मी के दिनों में फैशन में हैं यह कपड़े, आप भी ट्राय करना ना भूलें

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

कैंसर शरीर में कैसे फैलता है? जर्मन रिसर्च टीम ने किया नया खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

सृष्टि का आनंद बनाम आनंद की सृष्टि!

23 मार्च शहीदी दिवस: इंकलाब के तीन सूरज: जब फांसी के फंदे भी चूम लिए गए

भारतीय न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. वरुण जर्मन पुरस्कार से सम्मानित

चहक रहा है चूल्हा

परिंदे नहीं जानते कि उनकी मौत किसी सरकारी फाइल में दर्ज नहीं होगी

अगला लेख