Hanuman Chalisa

Covid-19 : क्या आपका बच्चा face masks नहीं पहनना चाहता? तो ये टिप्स करेंगी आपकी मदद

Webdunia
लॉकडाउन के बाद लोग धीरे-धीरे अपने काम के लिए पूरी सावधानियों को ध्यान में रखते हुए बाहर निकल रहे हैं। लेकिन अब चीजें पहले जैसी नहीं रहीं, खासकर आने वाले कुछ महीनों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोरोनावायरस से बचने के लिए सामाजिक दूरी और व्यक्तिगत स्वच्छता पर जोर देना जरूरी है। यह मान लीजिए कि हम कोरोना काल में खुद को एक नई दुनिया में रहने के लिए तैयार कर रहे हैं।
 
इसी के साथ ही हमें अपने बच्चों को भी नई सीख देने की आवश्यकता है। पहले और आज में फर्क को समझाने की जरूरत है। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क व हाथ धोने का क्या महत्व है, यह हमें बच्चों को भी समझाना जरूरी है। संक्रमण से दूर रहने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखें, इसे बच्चों को बताना पैरेंट्स की जिम्मेदारी है। बच्चे इन्हें अपनाने से इंकार भी कर सकते हैं, तो ऐसे में आपको इन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?
 
लंबे समय तक फेस मास्क का इस्तेमाल करना बच्चों के लिए कठिन हो सकता है। अगर आप यह सोच रहे हैं कि इसके लिए बच्चों को कैसे समझाएं तो यहां कुछ खास टिप्स की मदद से आप अपनी इस मुश्किल समस्या से निजात पा सकते हैं।
 
बच्चों को सच्चाई से अवगत कराने में कोई बुराई नहीं है। नहीं, हम यह नहीं कह रहे कि आप उनको पूरी जानकारी दें जिससे कि बच्चों में डर पैदा हो। बल्कि आप उन्हें यह बता सकते हैं कि इस वक्त चेहरे को कवर करके रखना और हाथ धोना आपको कीटाणुओं से बचाएगा और इससे आप सुरक्षित रहेंगे। अपनी बात को सरल और सही तरीके से समझाएं।
 
कहते हैं कि बच्चे घर के बड़ों से ही सीखते हैं। यदि आप उन्हें घर में मास्क लगाए हुए नजर आएंगे तो वे आपको देखकर सीखेंगे और खुद भी उसे ट्राई करना चाहेंगे। आप अपने बच्चों के दोस्तों के  माता-पिता से भी यह कह सकते हैं कि वे अपने बच्चों को आरामदायक महसूस कराने के लिए फेसकवर करके अपने बच्चों के साथ फोटो या वीडियो शेयर करें।
 
अपने बच्चों से तुरंत फेस मास्क रूटीन का पालन शुरू करने की उम्मीद न करें और उन्हें घर पर मास्क पहनने की प्रैक्टिस करने के लिए कुछ समय दें। बच्चे अपने कामों में फेस मास्क को शामिल कर सकते हैं, जैसे घर में खेलते समय, वीडियो कॉल करने के दौरान, मूवी देखने के समय आदि।
 
अगर आपका बच्चा अभी भी फेसमास्क पहनने के लिए तैयार नहीं है, तो आप उनसे उनकी पसंद का फेसमास्क तैयार करने के लिए कह सकते हैं, जैसे घर में खुद ही वे फेसमास्क को बनाएं। इससे उनकी रुचि बढ़ेगी।
 
बच्चा जब भी फेसमास्क पहने तो आप इस बात का ख्याल रखें कि बच्चे को फेसमास्क सही से फिट हो रहा है या नहीं? कहीं ज्यादा टाइट या ज्यादा ढीला तो नहीं है?
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख