Hanuman Chalisa

Covid-19 : कोरोना काल में करें अपनी जीवनशैली में बदलाव, जानिए टिप्स

Webdunia
कोरोना काल में एक बात तो बखूबी समझ आ गई है कि स्वास्थ्य ही सर्वप्रथम है। यही बात आप जरूर अपने बचपन से भी सुनते आ ही रहे होंगे। वाकई सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। इसलिए अब वक्त आ गया है कि हम अपनी जीवनशैली कुछ इस तरह से तैयार करें कि किसी भी तरह का संक्रमण हम पर हावी न हो सकें। इसके लिए सबसे जरूरी है आपके इम्यून सिस्टम का मजबूत होना।
 
आखिर कैसे अपनी जीवनशैली में कुछ जरूरी बदलाव करके आप स्वस्थ और तंदुरुस्त रह सकते हैं? ऐसा क्या नियमित रूप से आपको करना चाहिए? किन आदतों को एडॉप्ट करने की जरूरत है? क्या आदतें हैं, जो आपकी सेहत के लिए घातक हो सकती हैं? आइए जानते हैं।
 
विशेषज्ञ के अनुसार एक बेहतर जीवनशैली ही आपको मजबूत इम्यून सिस्टम और सेहतमंद जिंदगी दे सकती है। इसके लिए जरूरी है- बेहतर नींद, सही डाइट, शारीरिक गतिविधियों का होना, सकारात्मक सोच। यह एक सेहतमंद जिंदगी के लिए बहुत जरूरी है।
 
यदि संक्रमण से दूर रहना है तो इसके लिए आपको व्यक्तिगत स्वच्छता का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी होता है। इसके साथ ही आप कितने एक्टिव हैं? क्या आप अपनी नींद पूरी करते हैं? ये सब आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी हैं। यानी आपकी सुबह से लेकर रात में सोने तक की सभी एक्टिविटीज़ आपके स्वास्थ्य से संबंधित हैं और इसका आपके इम्यून सिस्टम से गहरा नाता है।
 
एक बेहतर जीवनशैली के साथ ही इम्युनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत किया जा सकता है जिससे कि कोरोनावायरस या अन्य संक्रमण की चपेट में आने से आप बच सकें। इसके लिए अपने आहार में पौष्टिक तत्वों को शामिल करें।
 
ज्यादा तला-भुना भोजन करने से कॉलेस्ट्रॉल बढ़ता है इसलिए इनसे दूरी बनाएं।
 
तला भोजन, जंक फूड, सिगरेट, तंबाकू व शराब आदि से दूरी बनाए रखनी चाहिए।
 
नियमित रूप से योग व मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
 
सुबह जल्दी उठकर ताजी हवा लें। इससे आप खुद बेहतर महसूस करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख