Biodata Maker

Health Care : क्या आप जानते हैं गाय के दूध से होते हैं 12 बेहतरीन लाभ

Webdunia
दूध पीना सेहत और खास तौर से हड्ड‍ियों के लिए फायदेमंद होता है, यह बात तो आप जानते हैं, लेकिन पैकेट का दूध पीने के बजाए अगर गाय का दूध पिया जाए, तो आप पाएंगे यह अनोखे और बेशकीमती 10 बेहतरीन फायदे...जरूर जानें
 
1 मेलबर्न में हुए एक शोध के अनुसार गाय के दूध को आसानी से ऐसे क्रीम में बदला जा सकता है, जो एड्स से मनुष्य की रक्षा करने में सहायक है। मेलबर्न में गर्भवती गायों पर किए गए अध्ययन में यह बात सामने आई।
 
2 किसी बच्चे या व्यक्ति के बौद्ध‍िक विकास के लिए गाय का दूध बेहद लाभदायक है, दिमाग के लिए और और दूध इतना फायदेमंद नहीं है जितना गाय का दूध। 
 
3  गाय का दूध पाचन के लिए बेहतरीन होता है और इसे पचाने में तंत्र को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। यह पाचन तंत्र की समस्याओं में काफी लाभदायक है।
 
4 पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी होने पर गाय कर दूध पीना बेहद कारगर उपाय है। गाय का दूध वीर्य का गाढ़ा का शुक्राणुओं की संख्या में वृद्धि करता है और बल प्रदान करता है।
 
5  प्रतिदिन रोज को गाय के दूध का सेवन करना, टीबी के मरीजों के लिए लाभकारी है। वहीं बुजुर्गों के लिए भी नियमित रात को गाय के दूध का सेवन बल प्रदान करता है।
 
6  पित्त संबंधी सभी समस्याओं के निवारण के लिए गाय का दूध बेहद फायदेमंद है। यह शरीर को तेज और ओज प्रदान करता है और गैस की समस्याओं से भी निजात दिलाता है।
 
7 बच्चों में रिकेट्स या सूखा रोग हो जाने पर गाय के दूध का इस्तेमाल बादाम के साथ करने पर यह दवा की तरह कार्य करता है। रक्त कोश‍िकाओं में वृद्ध‍ि करने में यह सहायक है।
 
8 चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए गाय के दूध का प्रयोग किया जा सकता है। गाय के कच्चे दूध की चेहरे पर मसाज  करने से त्वचा गोरी, चमकदार और बेदाग होती है।
 
9 गाय के दूध में पाया जाने वाला पीला पदार्थ कैरोटीन होता है, जो आंखों की रौशनी बढ़ाता है और आंखों की खूबसूरती भी बढ़ाता है।
 
10 कैंसर, टीवी, हैजा और भी कई गंभी रोगों से निपटने में गाय का दूध अमृत की तरह कार्य करता है। यह अकेला ही बच्चों को संपूर्ण पोषण देने में सक्षम पदार्थ है।
 
11 दवाओं और हानिकारक केमिकल्स के कारण शरीर में बनने वाले जहर एवं उसके असर को कम करने में गाय का दूध प्रभावकारी है।
 
12 इसमें विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। और इसके प्रयोग से पुराना बुखार, मानसिक रोग, पेट के रोग, हृदय रोग व योनि रोगों में लाभ मिलता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सभी देखें

नवीनतम

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

सर्दियों में इन 5 बीमारियों में बहुत फायदेमंद है संतरे का जूस, जानिए क्या है सेवन का सही तरीका

Maha Shivratri Recipes: महाशिवरात्रि व्रत विशेष 5 फलाहार रेसिपीज

अगला लेख