Hanuman Chalisa

अगर दादी नानी के ये नुस्खे मान लिए होते तो नहीं होते बीमार

Webdunia
dadi nani ke nuskhe
हर कोई खुशहाल और स्वस्थ जीवन जीने की कोशिश करता है। लेकिन इन दिनों स्वास्थ जीवन जीना बहुत मुश्किल है। आप लाख कोशिश करने के बाद भी हर दिन डाइट पर नहीं रह सकते या हमेशा सलाद नहीं खा सकते हैं। पर कुछ बातों को ध्यान में रखते हुए आप अपने स्वास्थ को ज़रूर अच्छा रख सकते हैं। कई बार आपके घर के बड़े बुज़ुर्ग आपको कुछ बातों के लिए टोकते हैं जिनका महत्व आपको बढती उम्र के साथ पता चलता है। दादी-नानी की कुछ ऐसी ही बातें हैं जो आपको हमेशा ध्यान रखनी चाहिए वरना आप बाद में पचता सकते हैं (dadi nani ke nuskhe)। चलिए जानते हैं इन बातों के बारे में....
 
1. मिट्टी के बर्तन में खाना: दादी-नानी हमेशा मिट्टी के बर्तन में खाना पकाने की सलाह देती है। मिट्टी के बर्तन में खाने का स्वाद और भी अधिक बढ़ जाता है। मिट्टी में कई तरह के मिनरल होते हैं जो आपकी स्वास्थ्य के लिए सेहतमंद होते हैं। मिट्टी के बर्तन में खाना पकाने से आपको आयरन, फॉस्फोरस, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे ज़रूरी पोषक तत्व मिलते हैं। 
 
2. बैठकर पानी पीना: अगर आप खड़े होकर पानी पीते हैं तो आपके घर के बड़े-बुजुर्ग ने आपको कई बार टोका होगा। खड़े होकर पानी पीना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। खड़े होकर पानी पीने से आपके पेट पर डायरेक्ट प्रभाव पड़ता है। खड़े होकर पानी पीने से जोड़ों में अत्यधिक पानी जमा हो जाता है जिससे बढती उम्र के साथ जोड़ों में दर्द व जकडन की समस्या हो सकती है। 

 
3. घर का खाना: सेहत के लिए सबसे बेहतरीन घर का खाना होता है। आपके बड़े-बुज़ुर्ग बहार का खाना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। साथ ही आपको बार-बार बहार के खाने के लिए टोकते हैं। बहार का खाना समय के साथ शरीर को हार्म पहुंचाता है। घर का खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और साथ ही हाइजीन भी रहता है। 
 
4. जल्दी डिनर करना: जल्दी डिनर करने की सलाह अक्सर अक्सर हमारे घर के बड़े बुजुर्ग देते हैं। जल्दी डिनर करने से आपका पाचन सही रहता है। साथ ही आपको सुबह उठने में परेशानी भी नहीं होती है। वज़न कम करने के लिए आपको जल्दी डिनर करना चाहिए। रात को लेट खाना खाने से आपको पाचन व सुबह सुस्ती की समस्या हो सकती है। साथ ही आपका वज़न भी बढ़ सकता है। 
 
5. घर में चप्पल न पहनना: आज की इस लाइफस्टाइल में हम घर के अंदर ही चप्पल पहनकर आ जाते हैं। साथ ही कई लोग अपने जूते-चप्पल पहनकर बेडरूम तक चले जाते हैं। घर में बहार से चप्पल जूते लेकर आने से बैक्टीरिया का खतरा बढ़ता है। साथ ही आपका घर जल्दी गंदा होता है। घर में सफाई से रहने के लिए आपको घर के अंदर चप्पल या जूते नहीं पहनना चाहिए। 
ALSO READ: ड्राई फ्रूट्स का राजा है टाइगर नट, फायदे जानकर चौंक जाएंगे

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

अगला लेख