Hanuman Chalisa

बालों को रूसी से बचाएं, करें 5 उपाय

Webdunia
आपकी खूबसूरती से बालों की देखभाल का खास संबंध हैं। बालों की सुंदरता आपके सौंदर्य को बढ़ा देती है, वहीं उनमें कोई समस्या हो तो यह बात चिंता का विषय बन जाती है।
 
रूसी होना बालों की प्रमुख समस्याओं में से एक है, जो सिर की त्वचा के रूखेपन के कारण होती है। यह बालों की अन्य समस्याओं को भी जन्म दे सकती है। कुछ घरेलू उपाय आजमाकर आप रूसी की समस्या से निजात पा सकते हैं- 
 
 

1 बालों को स्वस्थ रखने और समस्याओं से बचने के लिए तेल की मसाज बेहद आवश्यक है। बालों में तेल न लगाने के कारण त्वचा रूखी होती है, जिससे रूसी की समस्या होती है।


इससे बचने के लिए आप नारियल तेल, बादाम तेल या फिर जैतून के तेल की मालिश कर सकते हैं। मालिश के लिए हल्के गुनगुने तेल का इस्तेमाल करना बेहतर होता है। 

 रूसी से निपटने के लिए नींबू के रस में शहद मिलाकर बालों पर लगाने से फायदा होता है। नींबू में प्राकृतिक अम्ल होता है जो रूसी को आसानी से खत्म कर देता है और शहद रूखापन दूर करने में मदद करता है।


इसमें किसी तेल को मिलाकर भी सिर की त्वचा पर लगाया जा सकता है।

3  सि‍र की त्वचा से रूखापन हटाने के लिए जैतून का तेल बेहद लाभप्रद होता है। यह आश्चर्यजनक रूप से सूखे और रूसी वाले बालों के लिए फायदेमंद होता है।


शहद के साथ भी इसका प्रयोग किया जा सकता है। शहद में संक्रमण विरोधी के साथ सूजन विरोधी गुण भी पाया जाता है।

4  सिरका आपके बालों को रूखेपन से बचाने में मदद करता है और आपके सिर से रूसी की परत हटाता है।इसके लिए सिरके से अपने बालों पर मालिश करें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद शैंपू से बालों को धो लें, रूखापन कम हो जाएगा।
 
5  दही में भी प्राकृतिक रूप से अम्ल होता है, जो रूसी को खत्म कर रूखापन खत्म करने में मदद करता है। इसके लिए दही  
में बेसन या शहद को मिलाकर अपने सिर की त्वचा पर आधा घंटा लगाकर रखें और शैंपू से धो लें।दही के साथ अंडे का सफेद हिस्सा भी बालों में लगाया जाता है। इस प्रयोग से रूसी की समस्या समाप्त हो जाएगी। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है 'योग'

नॉर्वे की युवराज्ञी अस्पताल में और बेटा जेल में

Best gifts for dad: फादर्स डे पर अपने पिता को दें इन 5 में से कोई एक यादगार‍ गिफ्ट

योगा दिवस 2026: सेहतमंद बने रहने के लिए करें ये 5 शानदार योगासन

Fathers Day 2026: फादर्स डे कब है? जानें तारीख, इतिहास और महत्व