Hanuman Chalisa

Diet Plan for Covid Patient : आइसोलेशन में रह रहे कोविड-19 मरीज इस तरह रखें अपना खान-पान

Webdunia
शनिवार, 22 जनवरी 2022 (12:41 IST)
कोविड-19 का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है। आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। जिन्हें लक्षण नहीं है वे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। लेकिन इससे निपटने के लिए अब आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जा रही है। उस दौरान अपनी दिनचर्या में बदलाव कर खानपान पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। तो आइए जानते हैं आइसोलेशन में रहने के दौरान किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है और किस तरह का खान-पान रखें। विशेषज्ञों के मुताबिक -

- सबसे पहले सुबह उठकर एक गिलास गुनगुना पानी पिएं।  

- सुबह नाश्ता - इसके बाद सुबह नाश्ते में पोहा उपमा, या दूध या नमकीन दलिया और हल्दी वाला दूध।  

- दोपहर भोजन - एक प्लेट सलाद, नींबू, रोटी, दाल, सब्जी, चावल या थूली।  

- शाम में नाश्ता - अगर भूख लगती है तो फल खाएं और नमकीन मखाने, उपमा, टोस्‍ट, बेसन का चीला खा सकते हैं।  

- रात का भोजन - सलाद, दाल, सब्जी, रोटी और हल्दी वाला दूध।  

- कोविड के दौरान पानी की शरीर में कमी नहीं होने दें। पानी की कमी से शरीर में संक्रमण की रफ्तार और अधिक हो जाती है। इसलिए दिनभर में करीब 10 से 12 गिलास पानी जरूर पिए। ध्‍यान रहे ठंडा पानी नहीं पिए।  

- मौसमी सब्जी और फल - दरअसल, जिस मौसम में जो सब्जियां आती है उसका सेवन जरूर करें। इससे इम्‍युनिटी मजबूत होती है। हरी सब्जियों का सेवन अधिक से अधिक करें।

- अनाज और दाल खाएं - इस दौरान हर तरह का अनाज जैसे मक्का की रोटी, गेहूं, सत्तू, चने के आटे का सेवन जरूर करें।  साथ ही अरहर दाल, उड़द, मूंग, छोले, सोयाबीन का सेवन भी जरूर करें।  

भारतीय मसाले - कोविड के दौरान इस तरह की चर्चा भी सामने आई कि भारतीयों की इम्युनिटी अन्य देशों से अधिक मजबूत रही है। क्योंकि भारतीय मसालों में जरूरी चीजें है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। कोविड मरीज अदरक, हल्दी, काली मिर्च, तुलसी, मुलेठी और शहद आदि का सेवन जरूर करें। वहीं ध्यान रखें कि कोविड-10 के इंफेक्शन के दौरान भूख न लगना स्वाभाविक है। ऐसी स्थिति में मरीज को संतुलित आहार के अलावा मरीज की पसंद का भोजन घर में बनाकर अवश्य दें।साथ ही दिन में एक सेब जरूर खाएं। इससे ताकत मिलेगी।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa and Health: नौतपा और स्वास्थ्य: डॉक्टर की सलाह कब है जरूरी?

लोकतंत्री कॉकरोच

Veer Savarkar : स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के बारे में 10 खास बातें

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

अगला लेख