Hanuman Chalisa

Diet Tips : घर में रहकर काम कर रहे हैं तो खानपान के ये नियम आपके काम के हैं

Webdunia
लॉकडाउन के दौरान लोग वर्क फ्रॉम कर रहे हैं। इस वक्त हमारी पूरी दिनचर्या में बदलाव हुआ है। पूरे समय घर पर रहना, शारारिक व्यायाम न होना और तेज गर्मी की मार अलग से। इसको देखते हुए हमें अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने की जरूरत है जिससे कि हमारी सेहत पर इसका प्रभाव न पड़ सके। आइए जानें घर में रहकर काम करने के दौरान खानपान में किन बातों का ध्यान देना जरूरी है।
 
घर में रहकर काम करने के समय (Work From Home)भोजन संतुलित होना जरूरी है, साथ ही सभी प्रकार के Food Group आहार में शामिल करना आवश्यक है।
 
बहुत ज्यादा तेल-मसालों और मीठे को आहार में शामिल न करें।
 
अपने आहार को टुकड़ों में बांटकर खाएं। ब्रेकफास्ट, लंच व डिनर तीनों मील को लें, इन्हें छोड़ें नहीं।
 
अपने खाने में दाल, अंकुरित अनाज, बीन्स को शामिल करें।
 
नट्स को अपनी डाइट में शामिल करें, जैसे बादाम, मूंगफली, अखरोट और चने को बीच में ले सकते हैं।
 
प्रोटीनयुक्त डाइट के लिए दाल, बीन्स के साथ-साथ दूध, दही, मठ्ठा का सेवन जरूर करें।
 
सबसे जरूरी बात यह कि जंक फूड से दूरी बनाकर रखें। ये आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर करने का काम करते हैं इसलिए इनसे दूरी ही भली।
 
विटामिन डी की कमी अपने शरीर में न होने दें। सुबह-सुबह की हल्की धूप जरूर लें।
 
कोल्ड ड्रिंक्स से दूरी बनाएं व ज्यादा मीठा खाने से बचें।
 
अपने शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी जरूर पीएं, साथ ही मट्ठा व आम पना भी ले सकते हैं।
 
चाय व कॉफी के सेवन को कम करें या इसमें शकर की मात्रा कम कर दें।
 
हरी सब्जियों, सलाद व फलों को डाइट में शामिल करें।
 
वर्क फ्रॉम होम हैं तो काम को लेकर चिंतित भी होंगे लेकिन खुद को तनाव से दूर रखें, क्योंकि यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है।
 
रात में सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन जरूर करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

Global Wind Day 2026: विश्व पवन दिवस क्या है, क्यों मनाया जाता है?

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

अगला लेख