suvichar

30 की उम्र हो रही है digestion problem? ये हो सकते हैं कारण

Webdunia
digestion problem
'ये उम्र तो बस तब्बजो की कहानी है। हर अंग में दर्द और पेट में परेशानी है' बढती उम्र के साथ हमारी बॉडी कमजोर होने लगती है। साथ ही 30 की उम्र आते ही हमे कई तरह की शाररिक परेशानी होने लगती है। इन समस्याओं में सबसे आम समस्या पाचन की होती है। बढती उम्र के साथ अक्सर लोग गैस और एसिडिटी की शिकायत करते हैं। पाचन की परेशानी कई समस्याओं के कारण हो सकती है। चलिए जानते हैं इसके कारण और समाधान के बारे में...

क्यों होती है डाइजेशन की समस्या?

1. मेडिकेशन: ज्यादा मेडिकेशन के कारण आपको पाचन की समस्या हो सकती है। दवाई के कारण आपके पेट में गैस बनती है और ब्लोटिंग की समस्या होती है। इसके साथ ही दवाई के कारण हमारे शारीर की गर्मी बढ़ जाती है जिसके कारण खाना सही तरह से डाइजेस्ट नहीं होता है।

2. फिजिकल एक्टिविटी न करना: किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी या एक्सरसाइज न करना भी इस समस्या का मुख्य कारण हो सकता है। खाना पचाने के लिए आपको कैलोरी बर्न करने की ज़रूरत होती है। साथ ही सुस्त रहने से आपके शारीर में कई तरह की बीमारी उत्पन्न होती है।


3. डिहाइड्रेशन: सही पचान के लिए आपको ज्यादा पानी पीने की आवशकता है। कम पानी के कारण हमारा शारीर खाने को सही ढंग से डाइजेस्ट नहीं कर सकता है। साथ ही यूरिन के ज़रिए आपके शरीर से टॉक्सिक पदार्थ निकल जाते हैं। सही पाचन के लिए आपको ज्यादा पानी पीने की ज़रूरत है।

डाइजेशन इम्प्रूव करने के लिए करें ये टिप्स फॉलो
1. अपनी डाइट में फाइबर शामिल करें: आप अपनी डाइट में फाइबर वाले फल और सब्जियां शामिल कर सकते हैं। फाइबर की मदद से खाना आसानी से डाइजेस्ट होता है। साथ ही फाइबर की मदद से आप अपने वज़न को नियमित रख सकते हैं।

2. हैवी फूड के सेवन से बचें: बढती उम्र के साथ आपको अपने खाने पर ध्यान देने की ज्यादा अवशाकता है। पनीर या नॉन-वेज जैसे फूड का सेवन कम करें। साथ ही डिनर के समय भी कुछ हल्का खाएं जिससे आपको सोते समय ब्लोटिंग या गैस की समस्या न हो।

3. रात में डेरी प्रोडक्ट का सेवन न करें: अक्सर कई लोग सोने से पहले दूध का सेवन करते हैं। दरअसल डेरी प्रोडक्ट का सेवन आपको सोने से पहले नहीं करना चाहिए। डेरी प्रोडक्ट आपके पेट की समस्या को और अधिक बढ़ा सकते हैं। डेरी प्रोडक्ट के सेवन का सही समय सुबह या दुपहर को होता है।

4. एक्सरसाइज या योग करें: डाइजेशन की समस्या से राहत के लिए आपको रोज़ कम-से-कम 30 मिनट एक्सरसाइज या योग करने की ज़रूरत है। फिजिकल एक्टिविटी के ज़रिए आपके शरीर में ऑक्सीजन का नियमित रूप से संचार होगा। साथ ही आपकी कैलोरी बर्न होंगी जिसकी मदद से आपको पाचन की समस्या से राहत मिलेगी।
ALSO READ: कई पोषक तत्वों से भरपूर है बनाना टी, जानें सेह‍त फायदे

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Holi Thandai: ऐसे बनाएं होली पर भांग की ठंडाई, त्योहार का आनंद हो जाएगा दोगुना

Holi Essay: होलाष्टक, होलिका दहन और धुलेंड़ी पर हिन्दी में रोचक निबंध

शक्ति के बिना अधूरे हैं शक्तिमान: नारी शक्ति के 8 स्वर्णिम प्रमाण

हिन्दी कविता : होलिका दहन

होली पर लघुकथा: स्मृति के रंग

सभी देखें

नवीनतम

जमाने का सबसे बड़ा रोग!

मिसाल है माननीयों की दूरदर्शिता

सपने में घर के चौखट से बातचीत

Holi n Bhang: होली पर चढ़ा भांग का नशा कैसे उतारें, पढ़ें 10 लाभकारी टिप्स

Dhulandi 2026: धुलेंडी पर क्या करें और क्या नहीं, जानिए खास बातें

अगला लेख